Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • दिवाली पर रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार और कटरीना की सूर्यवंशी
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

दिवाली पर रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार और कटरीना की सूर्यवंशी

RNS INDIA NEWS 07/10/2020
suryavanshi

बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। हाल में सरकार ने 15 अक्टूबर के बाद से सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है तो माना जा रहा था कि यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है। लेकिन अब खबर आ रही है कि फैन्स को अभी इस फिल्म का और इंतजार करना होगा। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिवाशीष सरकार ने गुरुवार को कन्फर्म किया है कि यह फिल्म दिवाली पर रिलीज नहीं होगी।
सरकार ने कहा कि सिनेमाघरों को 50 पर्सेंट दर्शकों के साथ खोलने की इजाजत दिए जाने से वह काफी खुश हैं लेकिन अभी भी पूरी तरह कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है 15 अक्टूबर के बाद सिनेमाघर ठीक से खुल भी सकेंगे या नहीं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जल्द ही सिनेमाघरों के बारे में गाइडलाइंस जारी करेगा। सरकार ने कहा है कि दिवाली पर सूर्यवंशी को रिलीज करना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा, एक बात साफ है कि हम फिल्म दिवाली पर रिलीज करने नहीं जा रहे हैं। अभी इस पर कोई और फैसला नहीं लिया गया है। अभी दिवाली पर कोई भी फिल्म रिलीज करना संभव नहीं है। अभी 15 अक्टूबर से सारे सिनेमाघर खुलने नहीं जा रहे हैं। अगर ये 1 नवंबर से भी खुलते हैं तो भी आप 10 या 15 दिन के कम समय में कोई भी फिल्म रिलीज कैसे कर सकते हैं? शिवाशीष ने कहा कि अभी कुछ भी साफ नहीं है कि अक्षय की सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की 83 कब रिलीज होंगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर से मार्च के बीच का समय इन फिल्मों को रिलीज किए जाने का सबसे अच्छा समय है।
बता दें कि रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सूर्यवंशी 24 मार्च 2020 को जबकि कबीर खान के डायरेक्शन में बनी 83 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थीं लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण इन दोनों की फिल्मों को रिलीज नहीं किया जा सका। सूर्यवंशी में लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ की जोड़ी दिखाई देंगी।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुछ ही दिनों में शरीर के मस्सों को गायब कर देंगे ये 6 मैजिकल ऑयल, जानें लगाने का तरीका
Next: अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को व्यवसायी गौतम किचलू संग करेंगी शादी

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.