Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हाइब्रिड एप से वाहनों पर नजर रखेगा परिवहन विभाग
  • पौड़ी

हाइब्रिड एप से वाहनों पर नजर रखेगा परिवहन विभाग

RNS INDIA NEWS 08/11/2022
rns featured image new

पौड़ी। सिमड़ी बस हादसे के बाद जिला प्रशासन अब शादियों मे जाने वाले वाहनो पर नजर रखने के लिए जल्द ही हाइब्रिड एप तैयार करेगा। जिससे कि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात सुरक्षित तरीके से हो सके। डीएम ने परिवहन विभाग को इसको लेकर जल्द एप बनाने के निर्देश दिए हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने शादी समारोह में जाने वाले वाहनों के हादसों का शिकार होने पर चिंता जताते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को एक हाइब्रिड एप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अफसरो को शहरों व नगर क्षेत्रों के आंतरिक मोटर मार्गों पर पॉकेट पार्किंग हेतु स्थानों का चयन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख शहरों, नगरों में पॉकेट पार्किंग के लिए स्थलों का चयन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि शादी समारोहों में शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व एआरटीओ द्वारा एक हाइब्रिड एप तैयार किया जाएगा और वाहन चालकों द्वारा इस एप को अपने फोन में डाउनलोड किया जाएगा, जिसकी निगरानी परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी। इस एप के माध्यम से शादी में उपयोग किए जाने वाले वाहन को पंजीकरण, वाहन की स्थिति व अवस्था, वाहन चालक द्वारा संचालन के दौरान मदिरा का सेवन न करने जैसी शर्तों को शामिल किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी जनपद में आठ हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे समूह ग की परीक्षा
Next: चंद्र ग्रहण के चलते बदरीनाथ सहित अन्य मंदिर रहे बंद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.