Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रास्ता भटक जंगल पहुंची 9 साल की दिव्या, पेड़ के नीचे बिताई रात, सकुशल बरामद
  • देहरादून

रास्ता भटक जंगल पहुंची 9 साल की दिव्या, पेड़ के नीचे बिताई रात, सकुशल बरामद

नौ साल की दिव्या की हिम्मत बनी मिसाल
RNS INDIA NEWS 07/10/2020
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। हौसला उम्र का मोहताज नहीं, हिम्मत हो तो पर्वत भी बौना बन जाता है। नौ साल की दिव्या ने एक ऐसी ही मिसाल पेश की। बुआ के साथ बाजार गई यह बच्ची रास्ता भटक कर जंगल पहुंच गई और पूरी रात उसे घने जंगल में बितानी पड़ी। सुबह वह किसी तरह पास के एक गांव में गई और ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस और स्वजन उसे घर लाए। बच्ची के सकुशल मिलने पर राजस्व पुलिस और स्वजनों ने राहत की सांस ली। घटना देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र चकराता के त्यूणी क्षेत्र की है। त्यूणी तहसील के सुदूरवर्ती शिलगांव के रहने वाले पंकज शर्मा की नौ वर्षीय पुत्री दिव्या कक्षा चार की छात्रा है। पंकज गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। रविवार को दोपहर बाद दिव्या अपनी बुआ के साथ पास के कथियान बाजार गई। इसे छोटे बाजार के आसपास घना जंगल है। चकराता के एसडीएम डॉ. अर्पूवा सिंह ने बताया कि बुआ एक दुकान में खरीदारी के लिए गई। इस बीच दिव्या बाजार में घूमने निकल गई। बुआ को इसका पता नहीं चला। खरीदारी के बाद वह भतीजी को तलाशने लगी, लेकिन वह बाजार में नजर नहीं आई। इस पर उसने गांव में सूचना दी। तब तक शाम हो गई थी। ग्रामीणों ने दिव्या की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उन्होंने राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर राजस्व पुलिस की टीम भी बच्ची की तलाश में जुट गई। देर रात तक जंगल में भी बच्ची की खोज की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एक बार भी खोज अभियान शुरू किया गया। तहसीलदार पूरण सिंह तोमर ने बताया कि खोजबीन चल ही रही थी कि पुरटाड़ गांव से सूचना आई कि एक बच्ची गांव के पास गोशाला के नजदीक मिली है। इस पर राजस्व पुलिस के साथ स्वजन पुरटाड़ गांव पहुंचे। दिव्या को सकुशल देख सभी ने राहत की सांस ली। दिव्या ने बताया कि बाजार घूमते हुए वह जंगल में चली गई। इस बीच वह रास्ता भटक गई और वापसी के लिए रास्ता न मिलने पर घबरा भी गई। इस बीच अंधेरा घिर आया, लेकिन उसने साहस नहीं छोड़ा और एक पेड़ के नीचे बैठ गई। घने जंगल के बीच पूरी रात उसने पेड़ ने नीचे बिताई। सुबह होने पर उसने एक बार फिर जंगल से निकलने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान उसने कुछ दूर धुंआ देखा। वह उसी दिशा में आगे बढ़ी और पुरटाड़ गांव पहुंच गई। क्षेत्र में हर कोई दिव्या के साहस को सराह रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी रसीद से बिजली का बिल समायोजन करने की शिकायत
Next: छात्रवृत्ति घोटाले में राज्य सरकार को दो दिन में शपथपत्र पेश करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.