Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जिला स्तरीय एथलेटिक्स का ओवरऑल चैंपियन बना हल्द्वानी ब्लॉक
  • नैनीताल

जिला स्तरीय एथलेटिक्स का ओवरऑल चैंपियन बना हल्द्वानी ब्लॉक

RNS INDIA NEWS 06/11/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। शिक्षा विभाग की 3 दिवसीय विद्यालयी एथलेटिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन हल्द्वानी ब्लॉक बना है। जबकि, अंडर-19 आयुवर्ग में राइंका ढैला (रामनगर) की दीक्षा रावत, राइंका हल्दूचौड़ (हल्द्वानी) के ललित मोहन, अंडर-17 में राइंका ढैला की भारती गिरी, साहिल कुमार, हिमानी कार्की व्यक्तिगत चैंपियनशिप बने। बद्रीपुरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को खेलों की शुरुआत सभी वर्गों की 200 मीटर फाइनल दौड़ के साथ हुई। इसके बाद 4 गुणा 100, 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस कराई गई। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश सह संपर्क मीडिया प्रमुख भुवन जोशी, उप महाप्रबंधक आरती डोभाल, प्रबंधक दीपक चंद्र भट्ट, डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी के संतोष डांगी, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक महिपाल सिंह डसीला ने संयुक्त रूप से विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। चैंपियन बने खिलाड़ियों को नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से ट्रैक सूट प्रदान किए गए। इससे पूर्व खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शिक्षिका मोहिता कांडपाल की अगुवाई में स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य संयोजक/मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल केएस रावत, संयोजक/जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज, सह संयोजक/एमबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीके पंत, कुंवरपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज बेलवाल, विनोद दानी, नेत्र बल्लभ जोशी, हितेंद्र उप्रेती, गोपाल अधिकारी, मनीष पाल, भुवन जोशी, साकेत अग्रवाल, नवीन पांडे, गिरधर सिंह मनराल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसबीआई के शुद्ध लाभ में 74 प्रतिशत का उछाल
Next: बदमाशों ने छात्र को पीटा, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.