Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप

RNS INDIA NEWS 06/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट गंगानाली में सीडीएस बिपिन रावत स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम विजेता रही। जबकि पिथौरागढ़ की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खिलाड़ी का खिताब पिथौरागढ़ के मोहित चंद तथा उत्कृष्ट गोल कीपर का खिताब स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के रोहित जोशी के नाम रहा। प्रतियोगिता में गोल्डन बूट स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के मयंक रहे। शनिवार को सेमिफाइनल तथा फाइनल मुकाबले खेले गए। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून तथा नैनीताल की टीम के बीच पहला सेमिफाइनल हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 3-1 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइन जनपद पौड़ी तथा पिथौरागढ़ की टीम के बीच हुआ। जिसमें पिथौरागढ़ की टीम ने पैनाल्टी शूट में मैच जीता। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें पहला हाफ गोल रहित रहा। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरा हॉफ भी गोल रहित रहा। जिसके कारण फाइनल मुकाबला शूट आउट तक पहुंच गया। पैनाल्टी शूट आउट में 5-5 शूट आउट में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रही। उसके बाद सडन डेथ में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के फारेंसिक मेडिसिन के एचओडी डा.पुष्पेंद्र व विशिष्ट अतिथि इं.सत्यजीत खंडूड़ी ने विजेता तथा उपविजेता टीम को पारितोषिक व ट्राफी प्रदान की। आयोजन में ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक जयकृत भंडारी, दलवीर सिंह शाह, गजपाल नेगी, दुर्गेश बत्र्वाल, दीवान सिंह रावत, रामेश्वर रावत, मुकेश कुमार, पूजा जोशी, संध्या भंडारी, विकास पांथरी, विवेक कपरूवाण आदि ने सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेलुगु स्टार सुधीर बाबू की अखिल भारतीय फिल्म का शीर्षक हारोम हारा
Next: अंकिता भंडारी को समर्पित होगा यात्रा का पहला दिन: करण माहरा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.