Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री रेखा आर्या ने किया सहसपुर में धान क्रय केंद्र और बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण
  • देहरादून

मंत्री रेखा आर्या ने किया सहसपुर में धान क्रय केंद्र और बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
12 (28)

विकासनगर। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को सहसपुर में धान क्रय केंद्र और बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खाद्य मंत्री ने किसानों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हितों के लिए हर संभव कार्य कर रही है। मंगलवार सुबह 11 बजे खाद्य मंत्री रेखा आर्या राजकीय अन्न भंडार के सहसपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने निरीक्षण कर किसानों को धान खरीद में आ रही दिक्कतों को सुना और केंद्र प्रभारी को सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। किसानों से उन्होंने समय पर भुगतान मिलने की जानकारी ली तो इस पर उन्हें सकारात्मक जवाब मिला। खाद्य मंत्री ने कहा कि सरकार डिजिटल कृषि मिशन पर काम कर रही है, जिससे किसान सीधे सरकार तक पहुंच सके। देश के छोटे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे खेती, किसानी की चुनौतियों को कम किया जा सके और किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देकर गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। परंपरागत फसलों के साथ ही बागवानी और औषधीय पादपों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान भी खाद्य मंत्री ने किसानों से बात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। इस दौरान आरएफसी बीएल राणा, डिप्टी आरओ अनु जयकर, केंद्र प्रभारी मोनिका अरोड़ा, संजीव शर्मा, फुरकान, मीर हसन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पछुवादून की चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन
Next: बांध प्रभावित युवाओं ने की यूजेवीएन के अधिशासी निदेशक से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.