Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वैन और कार में जबरदस्त भिड़ंत, दो घंटे पहले जन्मे नवजात समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

वैन और कार में जबरदस्त भिड़ंत, दो घंटे पहले जन्मे नवजात समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

बूंदी (आरएनएस)। राजस्थान के बूंदी जिले में एनएच-52 पर ब्रेजा कार और मारुति वैन की भिड़ंत में एक परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 2 घंटे का नवजात भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक उमर गांव की रेखा बाई (24) की डिलीवरी हुई थी। उसे बच्चा हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग उसकी काकी सास नंदू देवी (58) निवासी चांदा दंड जिला भीलवाड़ा, उसका पति हंसराज एक वैन में सवार होकर गांव ले जा रहे थे।
इसी दौरान देवा खेड़ा के पास बूंदी से जयपुर की ओर तेज गति से जा रही कार ने वैन को टक्कर मार दी। इससे वेन के परखच्चे उड़ गए। वैन चालक पिंटू (27) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को हिण्डोली चिकित्सालय लाया गया। गंभीर घायलों रेखा, नंदू बाई व नवजात को देवली चिकित्सालय ले जाया गया, जहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
रेखा बाई के पति हंसराज को गंभीर स्थिति में कोटा चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर उमर से बड़ी संख्या में लोग देवली व हिण्डौली पहुंचे। जहां पर चारों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूजीसी का विद्यार्थियों को सुझाव, एडुटेक कंपनियों के ऑनलाइन विदेशी पीएचडी कार्यक्रमों में न लें दाखिला
Next: डमटाल में चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी से दो करोड़ की नकदी बरामद, पांवटा में आठ लाख पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.