Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अफसर के समय पर नहीं पहुंचने पर भड़के ग्रामीण
  • पौड़ी

अफसर के समय पर नहीं पहुंचने पर भड़के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत सनेह पट्टी की राजमार्ग विरोध संघर्ष समिति के बैनर तले बाइपास प्रभावित ग्रामीणों ने रैली निकाली। रैली हिंदू पंचायती धर्मशाला से आरंभ होकर तहसील पहुंची। तहसील पहुंचकर रैली जनसभा में तब्दील हो गई। इस दौरान लोगों ने बाईपास प्रभावितों का पक्ष सुनने के लिए अपर जिलाधिकारी के निर्धारित समय पर तहसील न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में एन एच 519 पहले से ही अस्तित्व में है। एन एच को कौड़िया से सिद्धबली तक चौड़ा किया जाना चाहिए लेकिन क्षेत्रीय शासन-प्रशासन ने जान बूझकर गांवों को उजाड़ कर बाई पास बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा कि उन्हें लालपानी, नाथूपुर, बिशनपुर, रतनपुर और ग्रास्टनगंज आदि गांवों को उजाड़ कर विकास नहीं चाहिए। इससे पहले भी कौड़िया से बालासौड़ होते हुए लालपुर-घराट तक बाई पास बनाने के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसे स्थानीय जनता के विरोध के कारण वापस लेना पड़ा था। चेतावनी दी कि बाई पास का हर हाल में विरोध किया जायेगा। वहीं ग्रामीणों ने बाइपास के संबध में उनका पक्ष सुनने के लिए अधिकृत अधिकारी अपर जिलाधिकारी के समय पर तहसील न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि अपरजिलाधिकारी की ओर से उनका पक्ष सुनने के लिए शनिवार दोपहर का समय दिया गया था। लेकिन उनके न पहुंचने से ग्रामीणों को मायूस होकर वापस जाना पड़ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाबर क्षेत्र के लोगों ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का विरोध
Next: ट्विटर ‘समझदार हाथों’ में, लेकिन मेरे बिना सफल नहीं हो सकता : ट्रंप

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.