Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजी बाबा केदार की डोली
  • रुद्रप्रयाग

शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजी बाबा केदार की डोली

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
01- (44)

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजमान हो गई। इस स्थान पर भगवान केदारनाथ की शीतकाल में छह माह तक पूजा अर्चना की जाएगी। डोली के ऊखीमठ पहुंचने पर बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को गुप्तकाशी से बाबा केदार की डोली का ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचने पर सैकड़ों भक्तों द्वारा भोले के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को केदारधाम के कपाट बंद होने के बाद डोली रवाना हुई थी, जिसके बाद रामपुर और गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम के बाद तीसरे दिन ओंकारेश्वर मन्दिर में पहुंची। शनिवार को प्रातः साढ़े आठ बजे विश्वनाथ मंदिर में भगवान की पंचमुखी भोग मूर्ति की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। जिसके बाद मंदिर की परिक्रमा व विश्वनाथ मंदिर के पुजारी शशिधर लिंग द्वारा आरती करने पर नौ बजे डोली ओंकारेश्वर मन्दिर के लिए रवाना हुई।
गुप्तकाशी, भैंसारी, विद्यापीठ, जैबरी होते हुए डोली साढ़े बारह बजे ओंकारेश्वर मन्दिर में पहुंची। जहां पर मांगलिक गीतों, फूल मालाओं व अक्षत से ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत किया गया। बाबा केदारनाथ की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर की एक परिक्रमा की जहां पर पुजारी शिवलिंग व वागेशलिंग द्वारा कपूर आरती की गई। भगवान की भोगमूर्ति को ओंकारेश्वर मन्दिर के पुजारी शिवलिंग द्वारा गर्भगृह में विराजमान किया गया। दूसरी ओर गद्दी स्थल में केदारनाथ की पंचमुखी डोली पर स्थित स्वर्ण मुकुट को परम्परानुसार रावल भीमाशंकर द्वारा धारण किया गया। जहां पर वेदपाठी यशोधर सेमवाल, विश्वमोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, मृत्युंजय हीरेमठ द्वारा पुजारी टी गंगाधर लिंग के छह माह के निर्विघ्नतापूर्वक पूजा संकल्प के पूरा होने पर पूजा अर्चना की गई। वहीं बम बम भोले व जय बाबा केदारनाथ के जयकारों के साथ वातावरण शिवमय हो गया। मराठा रेजिमेंट के बैंड की धुनों पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का स्वागत किया। अब शीतकाल में बाबा केदारनाथ के दर्शन श्रद्धालु ओंकारेश्वर मंदिर में करेंगे। डोली आगमन पर ओंकारेश्वर मंदिर में केदार महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंगल दलों द्वारा पौराणिक माँगलगीतों की प्रस्तुति दी गयी।
इस मौके पर केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, वीरेन्द्र असवाल, प्रदीप बगवाड़ी, पुजारी गुरुलिंग, वागेश लिंग, शिवलिंग, पूर्व जिपंअ चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, रमेश चन्द्र तिवारी, राजकुमार नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, रघुवीर पुष्पवान, युद्धवीर पुष्पवान, विदेश चन्द्र शैव, संदीप पुष्पवान, कमल त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी, अंकित सेमवाल, प्रकाश रावत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिविर में लोगों की समस्याओं का किया निस्तारण
Next: शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने की लोनिवि अधिकारियों संग बैठक

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.