Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाजपा की महिला नेताओं के खिलाफ द्रमुक प्रवक्ता की टिप्पणी पर कनिमोझी ने मांगी माफी
  • राष्ट्रीय

भाजपा की महिला नेताओं के खिलाफ द्रमुक प्रवक्ता की टिप्पणी पर कनिमोझी ने मांगी माफी

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

चेन्नई (आरएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की बहन, द्रमुक नेत्री कनिमोझी करुणानिधि ने अभिनेत्री से भाजपा नेत्री बनीं खुशबू सुंदर, नमिता, गौतमी और गायत्री रघुराम के खिलाफ अपनी पार्टी के प्रवक्ता सैदाई सादिक द्वारा की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी। सादिक ने इन चार भाजपा नेत्रियों को ‘आइटम’ करार दिया था और उनके साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।
खुशबू ने कनिमोझी को टैग करते हुए एक ट्वीट में इस पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या महिलाओं का अपमान करना ‘न्यू द्रविड़ मॉडल’ का हिस्सा है? जब पुरुष महिलाओं को गाली देते हैं, तो कहा जाता है कि देखो, इसकी किस तरह की परवरिश की गई है और उन्हें किस तरह के जहरीले वातावरण में लाया गया है। ऐसे ही पुरुष महिला के गर्भ का अपमान करते हैं। ऐसे पुरुष खुद को कलैग्नर के अनुयायी कहते हैं। क्या यह सीएम स्टालिन के शासन के तहत नया द्रविड़ मॉडल है?
कनिमोझी ने तुरंत माफी मांगते हुए कहा, जो कहा गया उसके लिए मैं एक महिला और इंसान के रूप में माफी मांगती हूं। इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, चाहे किसी भी व्यक्ति ने कहा हो। इसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मेरे नेता स्टालिन और मेरी पार्टी द्रमुक ऐसे लोगों को माफ नहीं करती है।
सादिक का बयान भाजपा कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आया। कनिमोझी उनका गुस्सा शांत करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन देखना होगा कि भाजपा इस मसले को और आगे कैसे ले जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाह समारोह में करते थे चोरी, गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ग के 661 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, अंतिम तिथि 17 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.