Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केजरीवाल स्वयं आठ सालों में दिल्ली के विकास के लिए एक बड़ी समस्या बने हुए हैं : आदेश गुप्ता
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

केजरीवाल स्वयं आठ सालों में दिल्ली के विकास के लिए एक बड़ी समस्या बने हुए हैं : आदेश गुप्ता

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने  नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ आईटीओ स्थित छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया और छठ की तैयारियों का जायजा लिया। घाटों का जायजा लेने के बाद श्री गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हर साल की तरह एक बार फिर मां यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल अपनी पुरानी स्क्रिप्ट रटना शुरू कर चुके हैं। जबकि आठ साल पहले से केजरीवाल  कहते आ रहे हैं कि मां यमुना में प्रदूषण की समस्या को खत्म कर सबके साथ डुबकी लगाएंगे। लेकिन इन आठ सालों में केजरीवाल खुद दिल्ली के विकास के लिए एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। आदेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2419 करोड़ रुपये एसटीपी प्लांट लगाने के लिए केजरीवाल को दिए लेकिन आज उन एसटीपी प्लांट का क्या हुआ जिसकी चर्चाएं केजरीवाल दूसरे राज्यों में करते हैं। लेकिन केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की माता-बहनों को अपने कार्यकाल में जहरीले पानी के अंदर डुबकी लगाने को मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि यमुना का 80 फीसदी प्रदूषण होने का कारण दिल्ली है लेकिन दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है जो यमुना सफाई की जगह सिर्फ राजनीति करने का काम कर रही है। आदेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ओखला में देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा एसटीपी प्लांट लगाने का काम जारी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर केजरीवाल के 25 करोड़ रुपये कहाँ दिख रहे हैं। ना ही किसी तरह की तैयारियां है और ना ही यमुना की सफाई। बाकी दावों की तरह ही उनका यह दांव भी फेल साबित हो चुका है। उन्होंने केजरीवाल सरकार को हिन्दू विरोधी बताते हुए कहा कि जब भी हिंदुओ का कोई पर्व आता है तो वे तुगलकी फरमान जारी कर उसे रोकने का प्रयास करते हैं। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मां यमुना की सफाई का मुद्दा हमेशा से ही विधानसभा में भाजपा ने उठाया लेकिन केजरीवाल उसपर चर्चा करने की बजाए इधर उधर के मुद्दे लाकर मुद्दे से भटकाने का काम करते हैं लेकिन ठीक इसके उलट जब छठ जैसा महापर्व आता है तो यमुना सफाई और उसमें डुबकी लगाने जैसी कोरी बातें करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल यह पिछले आठ सालों से करते आ रहे हैं और अब दिल्ली की जनता भी इसको समझ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने यमुना सफाई के लिए केजरीवाल की मदद भी की लेकिन उन पैसों का दुरुपयोग केजरीवाल ने अपने चुनावी पर्यटन में कर दिया। आज भी यमुना की स्थिति पहले से ज्यादा बदतर हो चली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रयागराज में भीषण हादसा : खंभे से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, विन्ध्याचल जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत
Next: सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार बुजुर्ग को भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.