Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मेहलचौंरी लोक संस्कृति एवं कृषि विकास मेले का हुआ रंगारंग आगाज
  • चमोली

मेहलचौंरी लोक संस्कृति एवं कृषि विकास मेले का हुआ रंगारंग आगाज

RNS INDIA NEWS 27/10/2022
03 (39)

चमोली। मेहलचौरी (गैरसैंण) में चार दिवसीय लोक सांस्कृतिक एवं कृषि विकास मेले का गुरूवार को आगाज हो गया। मंत्री पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर मेले के सफल आयोजन के लिए समिति को दो लाख देने की घोषणा भी की। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मेले हमारी समृद्व सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। मेलों के माध्यम से आपसी प्रेम और सौहार्द तो बढता ही है, साथ ही हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी मेले अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेलों के इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का आवाहन करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति व क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मा.मंत्री श्री बहुगुणा ने मेले के दौरान शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में आज उन्हें इस मेले में प्रतिभाग करने और शहीद परिवारों को सम्मानित करने का मौका मिला है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। पशुपालकों को दुग्ध का उचित मूल्य दिलाया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका को सशक्त बनाने के लिए जल्द ही सरकार दो नए प्रोजेक्ट भी शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों ने जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखी है, उनको मुख्यमंत्री के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी को भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
मेले में बाल विकास, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, एनसीसी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य बलबीर रावत, अध्यक्ष मेला समिति सुरेश कुमार विष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन नेगी, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र मेहरा, जगमोहन कठैत, प्रेम संगेला, मंगल सिंह, दर्शन मढवाल आदि सहित बडी संख्या में मेलार्थी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीडीओ की अध्यक्षता में हुई परिषदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक
Next: केदारनाथ धाम यात्रा को सफल एवं सुगम बनाने के लिए के लिए डीएम ने जताया आभार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.