Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार की दहशत से ग्रामीण परेशान
  • पौड़ी

गुलदार की दहशत से ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 27/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। शहर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन विभिन्न मोहल्लों में गुलदार की धमक देखने को मिल रही है। अब शहर के वार्ड न.3 के तहत आने वाले च्वींचा गांव में गुलदार का आंतक बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग से शिकायत करने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की। गुरुवार को अवकाश के बावजूद ग्रामीणों ने डीएम से उनके आवास में जाकर मुलाकात करते हुए ग्रामीणों को गुलदार के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई। डीएम से मुलाकात के दौरान च्वींचा गांव के ग्रामीण मंजीत रावत, सुनील कुमार आदि ने बताया कि इन दिनों गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान है। शाम ढलते ही गुलदार गांव में धमक रहा है। बताया कि बुधवार की देर शाम को गुलदार गांव में आ धमका और मंजीत रावत के परिवार के सदस्यों पर झपटा मारा हालांकि इस दौरान ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। बताया कि गुलदार के आतंक की सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि गुलदार शाम ढलते ही गांव में कई बार दिखाई दे रहा है। जिससे ग्रामीण भयभीत है। बताया कि गुलदार कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। उन्होंने डीएम से ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई। वहीं, डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने डीएफओ गढ़वाल को क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए पिंजरा लगाए जाने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनबाग में तीन दिवसीय शरदोत्सव पांच नवंबर से
Next: चेकिंग अभियान चला किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.