Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या

RNS INDIA NEWS 27/10/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की राजा कॉलोनी में पति ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही शोर मचाने पर मां को भी कपड़े से मुंह दबाकर मारने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने भाग रहे आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं मायके पक्ष से भाई ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राकेश पुत्र राजेन्द्र मूल निवासी निगोही शाहजहांपुर हाल निवासी राजा कॉलोनी की शादी करीब पांच माह पहले मीरा देवी (23) से हुई थी। राकेश सिडकुल की एक कंपनी में ठेका श्रमिक है और उसके पिता राजमिस्त्री हैं। बुधवार सुबह राजेंद्र अपने काम से जाफरपुर गए थे और घर पर उनकी पत्नी सुदामा देवी, बहू मीरा देवी और बेटा राकेश था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब सुदामा देवी छत पर थीं तो राकेश ने पत्नी मीरा देवी की उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मां सुदामा देवी छत से नीचे आईं तो मीरा को चारपाई पर मृत देख उन्होंने शोर मचाया। इस पर राकेश ने मां को भी कपड़े से मुंह दबाकर मारने की कोशिश की। उनके शोर से पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और राकेश को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 अक्टूबर
Next: बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बन्द

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.