Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 28 से 31 अक्टूबर तक होगा छठ पूजा का आयोजन
  • नैनीताल

28 से 31 अक्टूबर तक होगा छठ पूजा का आयोजन

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। शहर में छठ पूजा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामपुर रोड पर एसटीएच के पास नहर पर छठ पूजा स्थल सजा दिया गया है। छठ पूजा 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगी। महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखेंगी। मंगलवार को रामपुर रोड पर छठ पूजा स्थल समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। समिति अध्यक्ष कृष्णा शाह ने बताया कि छठ पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दौरान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए भी किया जाता है। महिलाओं के साथ पुरुष भी यह व्रत करते हैं। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को नहाए खाय के साथ व्रत रख छठ पूजा की शुरुआत होगी। 29 को खरना मीठी खीर, 30 को डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं 31 अक्तूबर को उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ प्रसाद वितरण होगा। छठ पूजा समिति द्वारा इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मान्यता के अनुसार छठ पूजा और व्रत परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और संपन्नता के लिए रखा जाता है। चार दिन के इस व्रत पूजन की कुछ विधाएं बेहद कठिन होती हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख 36 घंटे का निर्जला व्रत है। बैठक में उपाध्यक्ष शंकर भगत, कोषाध्यक्ष वीरू पंडित, संरक्षक जसवंत सिंह सलूजा, सह कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, जयप्रकाश, कपिल भगत, बिंदेश्वर सिंह, सुरेश भगत, सीके सिंह, कश्मीरा सहानी, रामअवतार, मनोज कुमार व हरेन्द्र साह छठ कमेटी समिति के सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Next: महबूबा ने ऋषि सुनक को लेकर उठाया अल्‍पसंख्‍यक मुद्दा, कुमार विश्‍वास बोले-सही बात है बुआ

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.