
रुड़की। लक्सर का खादर क्षेत्र बहुत पहले से सीमापार यूपी के बदमाशों की शरणस्थली रहा है। शातिर बदमाश उधर वारदात करने के बाद पुलिस से बचने के लिए इधर पनाह लेते रहे हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। मेरठ में पुलिस की सख्ती के बाद गैंग लक्सर में वारदात की तैयारी कर रहा था। हरिद्वार की सीमा बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले से सटी हुई है। लूट, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या और सुपारी किलिंग जैसे जघन्य अपराधों के लिहाज से ये जिले यूपी में टॉप पर हैं। शातिर बदमाश वहां अपराध करने के बाद सीमापार कर अक्सर हरिद्वार में शरण लेते रहे हैं। एक-दो माह बाद उधर पुलिस कार्रवाई ठंडी पड़ने पर बदमाश वापस लौट जाते थे। पुलिस कर्मियों को गोली मारकर घायल करने की घटना में भी ऐसा ही हुआ। यूपी की पुलिस इस समय बदमाशों का सीधे एनकाउंटर कर रही है। एनकाउंटर से बचने के लिए ही मेरठ का शातिर गैंग लक्सर क्षेत्र में पनाह लेकर लूटपाट की योजना बना रहा था। दो तीन बार की कोशिश के बावजूद गैंग लूटपाट की एक भी वारदात नहीं पाया।

