Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नहीं होगी यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच, हाईकोर्ट ने मांग से जुड़ी याचिका की निरस्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • न्यायालय

नहीं होगी यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच, हाईकोर्ट ने मांग से जुड़ी याचिका की निरस्त

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
Nainital High Court

नैनीताल। हाईकोर्ट ने यूकेएसएसएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच की कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की मांग से जुड़ी याचिका को निरस्त कर दिया है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने 12 अक्तूबर को मामले में सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमित कापड़ी ने कोर्ट को बताया था कि उनके संसोधन प्रार्थना पत्र के बाद ही एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी के पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार किया। अभी भी सरकार मामले में संलिप्त बड़े लोगों को बचा रही है। ऐसे ही नकल करने से संबंधित मामले में 2020 में मंगलोर व पौड़ी में दो एफआईआर दर्ज हुई थी परन्तु उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस नेता एवं खटीमा सीट से विधायक भुवन कापड़ी ने मुकदमा दर्ज होने से पहले विधानसभा में इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। परंतु सरकार ने इसकी जांच एसटीएफ को दे दी। विधायक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि मामले में यूपी व उत्तराखंड के कई बड़े अधिकारी व नेताओं के शामिल होने का अंदेशा है। एसटीएफ मामले की ठीक तरह से जांच नहीं कर रही। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमलेश्वर महादेव मंदिर में 6 नवंबर को होगा खड़ दीया अनुष्ठान
Next: विधायक पांडे ने किया गूलरभोज में डामरीकरण का शुभारंभ

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.