Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पट्टे की आड़ में हो रहा था अवैध खनन, 9 वाहन सीज
  • देहरादून

पट्टे की आड़ में हो रहा था अवैध खनन, 9 वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। प्रशासन ने छापेमारी कर शक्तिनहर पुल नंबर एक पर खनन पट्टे की आड़ में किए जा रहे अवैध खनन पकड़ा है। संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध खनन से भरे नौ वाहनों को सीज किया है। तहसील प्रशासन ने पट्टाधारकों को चेतावनी दी है कि अवैध खनन करने पर पट्टा संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। खनन विभाग और तहसील प्रशासन को शक्ति नहर पुल नंबर एक के समीप यमुना नदी में आवंटित खनन पट्टे में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरते जाने और अवैध खनन की शिकायतें मिलीं थीं। इस पर एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी करने के निर्देश दिए। संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के पुल नंबर एक के पास अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खनन पट्टे से एक के बाद एक लगातार छह डंपर और तीन ट्रैक्टर ट्रालियां खनन सामग्री का परिवहन करने पहुंची थी। जिस पर टीम ने सभी वाहनों को मौके पर रोककर एक-एक कर तलाशी ली। खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेज वाहन चालकों से तलब किये, लेकिन दस्तावेज न दिखाने पर संयुक्त टीम ने छह बड़े दस टायरा डंपरों और तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया है। तहसीलदार विकासनगर चमन सिंह ने बताया कि खनन पट्टे में कई अनियमितताओं को बरते जाने को लेकर शिकायत मिली थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। कहा कि पट्टे धारकों को चेतावनी दी गयी है कि अनियमितता पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जांच में पाया गया है कि पट्टे की सीमा से बाहर अवैध खनन किया है। जिसकी पैनाल्टी के लिए रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण अभियान चलाया
Next: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप:  उत्तराखंड की पायल ने जीता 35 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.