Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआईटी शोधकर्ताओं ने कैंसर डिटेक्टर किया विकसित
  • हरिद्वार

आईआईटी शोधकर्ताओं ने कैंसर डिटेक्टर किया विकसित

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं की टीम ने श्वांस आधारित कैंसर डिटेक्टर (बीएलओ डिटेक्टर) विकसित करने का दावा किया है जो उपकरण के जरिए स्तन, फेफड़े और मुंह के कैंसर की उपस्थिति का पता लगाने में सक्षम है। प्रो. इंद्रनील लाहिड़ी, प्रो. पार्था रॉय, प्रो. देब्रुपा लाहिड़ी और उनके समूहों के शोधकर्ताओं ने यह उपकरण विकसित किया है। टाटा स्टील के साथ इस प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर हस्ताक्षर किए हैं। उपाध्यक्ष प्रौद्योगिकी और नई सामग्री व्यवसाय टाटा स्टील डॉ. देबाशीष भट्टाचार्जी, न्यू मेटेरियल्स बिजनेस फॉर इवेंट किंग्शुक पोद्दार भी शामिल थे। शोधकर्ताओं का कहना है कि बीएलओ डिटेक्टर आबादी के एक बड़े हिस्से की जांच के लिए महत्वपूर्ण होगा, जो इन तीन प्रकार के कैंसर में से किसी के लिए अतिसंवेदनशील हैं। डिवाइस का प्रारंभिक परीक्षण किया गया है। जिसकी संवेदनशीलता और विशिष्टता क्रमशः 96.11 प्रतिशत और 94.67 प्रतिशत है। आईआईटी के कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएल शर्मा डीन प्रायोजित अनुसंधान और औद्योगिक परामर्श प्रो. अक्षय द्विवेदी, एसोसिएट डीन इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन प्रो. रजत अग्रवाल, आईआईटी रुड़की के एसोसिएट डीन कॉर्पोरेट इंटरेक्शन प्रो. साई रामुडु मेका ने रिसर्च टीम लीडर्स के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। प्रमुख शोधकर्ता प्रो. इंद्रनील लाहिडी ने कहा यह एक त्वरित, आसान, पॉकेट-फ्रेंडली कैंसर स्क्रीनिंग डिवाइस है। एक व्यक्ति को सिर्फ इस उपकरण में फूंकने की जरूरत है। परीक्षण के तुरंत बाद, व्यक्ति किसी दिए गए रंग कोड के साथ के इसका मिलान कर सकता है। स्तन, फेफड़े और मुंह के कैंसर होने की संभावना को समझ सकता है। कार्यवाहक निदेशक प्रो. शर्मा ने कहा कि जितनी जल्द कैंसर का पता चल जाता है, पूरी तरह ठीक होने की संभावना उतनी ही अधिक होती है। दुनिया में कैंसर का पता लगाना महंगा होता जा रहा है। डॉ. देबाशीष भट्टाचार्जी ने कहा टाटा स्टील लगातार नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सुधार की दिशा में काम कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चे को अनुशासनहीनता पर डांटा तो घरवालों ने शिक्षकों से की मारपीट
Next: रिटायर्ड सैन्य कर्मियों से मारपीट कर छिड़का डीजल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.