Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • रोडवेज कर्मियों ने बस अड्डे पर सुरक्षा की मांग पर प्रदर्शन किया
  • चम्पावत

रोडवेज कर्मियों ने बस अड्डे पर सुरक्षा की मांग पर प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

चम्पावत। उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम के लोहाघाट के बस अड्डे में पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को एजीएम नरेन्द्र गौतम के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे पर सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि बस अड्डे में आए दिन अराजक तत्व आकर हुडदंग मचाते हैं। इसका विरोध करने पर वह कर्मचारियों और यात्रियों के साथ भी अभद्रता करते हैं। उन्होंने तीन दिन पहले की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि दो नशे में धुत हुड़दंगियों ने बस चालक के साथ मारपीट और यात्रियों के साथ अभद्रता की थी। कर्मचारी नेता सूरज भान ने कहा कि सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से पीआरडी जवान और होमगार्डों को भेजा जाता है। जिनका अराजक तत्वों पर कोई बस नहीं चलता है। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि बस अड्डे पर सुरक्षा नहीं दी गई तो वह भविष्य में रणनीति के तहत आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। एजीएम गौतम ने कहा कि सुरक्षा के लिए एसपी को ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर भुवन गहतोड़ी, जगदीश चन्द्र जोशी, अनिल कुमार, रमेश लाल, ललित मोहन जोशी, जीवानंद, रविन्द्र जोशी, चन्द्र सिंह, नरेश सिंह करायत, नवीन कोठारी, गोपाल दत्त, केदार जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जयललिता मौत मामला : न्यायिक आयोग ने की पूर्व मंत्री शशिकला के खिलाफ जांच की मांग
Next: अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर विद्युतकर्मियों ने धरना किया स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.