Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने वाले दो आरोपी दबोचे
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
default featured image

देहरादून। एटीएम बूथों पर मदद के बहाने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर नगदी निकालने वाले गैंग के दो आरोपी रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। गैंग में शामिल एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपियों ने रायपुर क्षेत्र में तीन और ऋषिकेश क्षेत्र में इस तरह एक व्यक्ति के कार्ड से रुपये निकाले। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र में 12 अक्तूबर को विपिन पासवान निवासी अंबेडकर कॉलोनी, रायपुर और ऋतु निवासी मामचंद चौक, बालावाला का एटीएम बूथ में मदद के बहाने कार्ड बदलकर रकम निकाली गई। 13 अक्तूबर को सुमन जोशी निवासी बालावाला का एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकाली गई। इसी तरह ऋषिकेश में भी इस दौरान एक वारदात हुई। चारों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस ने एटीएम बूथों की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू की। सीओ अनिल जोशी और रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी के नेतृत्व में टीम ने काम करते हुए थानो रोड से कार सवार दो आरोपी गिरफ्तार किए। उनके कब्जे से 61 एटीएम कार्ड बरामद किए। आरोपियों ने ही चारों घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान सुनील मेहरा (25) निवासी धौड़गी, बडियार थाना देवप्रयाग जिला टिहरी हाल निवासी पित्थुवाला और सौहार्द उर्फ मुन्ना (29) पुत्र रामेश्वर निवासी लेढी थाना छछरौली जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने कुल तीस हजार रुपये नगद बरामद किए। आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि उनके साथ इम्मा निवासी पलवल, हरियाणा शामिल था। वह फरार चल रहा है। आरोपी नशे के आदी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती की फर्जी आईडी बनाकर परिजनों से ही अभद्रता
Next: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रसोई गैस की बढ़ती कीमत पर बना गीत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.