Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में साहित्य महाकुंभ का हुआ समापन
  • देहरादून

ऋषिकेश में साहित्य महाकुंभ का हुआ समापन

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
12-1

हिमालय से खूबसूरत कोई दूसरा स्थान नहीं, हिमालय में करेंगे ‘ऋषि ग्राम’ का निर्माण: बाबा रामदेव

ऋषिकेश। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हिमालय से खूबसूरत कोई स्थान नहीं है। इसलिए अपने गावों और अपनी मातृभूमि की ओर लौटें। उन्होंने हिमालय में ‘ऋषि ग्राम के रूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ग्राम के निर्माण की घोषणा की। सोमवार को परमार्थ निकेतन गंगा तट पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रचना संसार के दूसरे दिन का शुभारंभ योगगुरु बाबा रामदेव ने किया। उन्होंने कहा कि ऐेसे सम्मेलन सनातन संस्कृति के गौरव को प्रतिबिम्बित करते हैं। हम अपनी भाषा से नहीं बल्कि अपने बोध, प्रतिभा और सृजन से बड़े बनें। हिमालय के जल, जंगल, जमीन और जवानी को गौरव प्रदान करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुये कहा कि जो भी करें पूरी प्रामाणिकता के साथ करें। हमारे कार्यों में समग्रता और पूर्णता होनी चाहिए। योग और कर्मयोग से युक्त जीवन जीये तथा योग मूलक उद्योग करें। हमारी पहचान किसी विद्यालय या कॉलेज से नहीं होती। बल्कि स्वयं के व्यक्तित्व से होती है। हमारी वजह से राष्ट्र का गौरव बढ़े यह जरूरी है। उन्होंने हिमालय को सहेजने का संदेश दिया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द ने कहा कि शिक्षा और दीक्षा साथ-साथ चले। संस्कार जीवन का सबसे बड़े अलंकार है। नई शिक्षा नीति जीवन नीति है। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने साहित्य, विज्ञान, प्रकृति, संस्कृति, लोकल से ग्लोबल की यात्रा और आत्मनिर्भर भारत आदि विषयों पर चर्चा की। कहा कि यह आयोजन एक साहित्य कुम्भ है। इस सम्मेलन से आनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से 35 से अधिक देशों के साहित्यप्रेमी जुड़े। कहा कि परमार्थ निकेतन का प्रांगण सृजन का केन्द्र है तथा हमारे विश्वविद्यालय दृष्टि और अनुशासन के केन्द्र हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी को विद्युतकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
Next: चिटफंड कंपनी के खिलाफ यूकेडी का कोतवाली में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.