Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चिटफंड कंपनी के खिलाफ यूकेडी का कोतवाली में प्रदर्शन
  • देहरादून

चिटफंड कंपनी के खिलाफ यूकेडी का कोतवाली में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। यूकेडी ने एक चिटफंड कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंपनी के निवेशकों की रकम न लौटाने पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। उन्होंने थाने में प्रदर्शन कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता आम लोगों के साथ डोईवाला कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों को गिरफ्तार कर उनकी चल अचल संपत्ति की कुर्की की जाए। इसके बाद निवेशकों का पैसा लौटाया जाए। उचित कार्रवाई न होने पर ठगी के शिकार निवेशकों के साथ में मिलकर आंदोलन उग्र किया जाएगा। कहा कि लोग ठगी करने वाली कंपनी के एक पार्टनर को पकड़कर थाने लाए थे, लेकिन पुलिस ने आरोपित को छोड़ दिया। यूकेडी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद डोभाल ने कहा कि छोटे और गरीब निवेशकों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये चिटफंड कंपनी ठग कर ले गई और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह, रेखा पांडे, अनिल रावत, दीप सिह नेगी ,विवेक कश्यप , गौरव शर्मा, प्रदीप भंडारी, रणजीत सिंह गुरमुख सिह, पुनीत सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में साहित्य महाकुंभ का हुआ समापन
Next: मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता में दिया भट्ट बनी विजेता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.