Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पनीर और दूध सहित सात सैंपल जांच को लैब भेजे
  • टिहरी

पनीर और दूध सहित सात सैंपल जांच को लैब भेजे

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को त्योहारी सीजन को देखते हुए घनसाली एवं जाखनीधार क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान चलाया। मिलावटी सामग्री न बेचने की हिदायत खाद्य कारोबारियों को देते हुए पांच मिठाई के कारोबारियों को मिठाई के लिए तिथि नहीं लिखने पर नोटिस जारी किया। पनीर व दूध सहित सात सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए लगातार विभिन्न क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य सामग्री को हतोत्साहित करने के लिए खाद्य कारोबारियों व मिष्ठान प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व खाद्य मानकों के पालन की जानकारी खाद्य कारोबारियों को दी जा रही है। निरीक्षण के दौरान पांच मिठाई कारोबारियों द्वारा मिठाई की मैन्युफेक्चर और एक्सपायरी डेट न लिखने पर नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान बाहर से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की मदद से दूध व मिठाई की सामग्री लाने वाले वाहनों की भी गहन चेकिंग की गई। मिलावटी सामग्री बेचने पर कड़ी कार्यवाही की हिदायत सप्लायरों को दी गई। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा देवी ने कहा कि वाहनों की चेकिंग के दौरान 3 मिठाई, दो तेल, एक पनीर व एक दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए रूद्रपुर लैब भेजा गया है। मिलावट पाये जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड शिक्षा रत्न 2022 सम्मान समारोह हुआ आयोजित
Next: चोपता में पुलिस चौकी खोलने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.