Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • काँग्रेस ने की भाजपा विधायक बंशीधर की टिप्पणी की घोर भर्त्सना
  • देहरादून

काँग्रेस ने की भाजपा विधायक बंशीधर की टिप्पणी की घोर भर्त्सना

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंककर आक्रोश जताया। गुरुवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत की भारतीय देवियों पर की गई टिप्पणी की घोर भर्त्सना की गई। आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी अमर्यादित है। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभी तक कोई भाजपा नेत्री अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आगे नहीं आयी हैं। इस बीच बंशीधर भगत की टिप्पणी से स्पष्ट है की भाजपा महिलाओं के हित को लेकर कितनी संजीदा है। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा की हमारी प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दासौनी प्रमुखता के साथ महिलाओं के मुद्दे को उठा रही है, लेकिन भाजपा द्वारा उनकी आवाज को भी सत्ता के बल से दबाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदर्शन में महानगर महिला अध्यक्ष सरोज देवराडी, प्रदेश सचिव मधु जोशी, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, प्रदीप जैन, अभिषेक शर्मा, रुकम पोखरियाल, मनीष जाटव, राजेंद्र प्रसाद कोठारी, हरि सिंह नेगी, सोनू पांडे, धर्मेंद्र गुलियाल, अशोक शर्मा, विक्रम भंडारी, विशंभर दयाल, अमित पाल, सौरव वर्मा, प्रदीप कौशिक, खुशपाल सिंह, इमरान सैफी, सन्नी प्रजापति, देवी प्रसाद व्यास आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेबीआईटी में विज्ञान और आध्यात्म पर चर्चा
Next: पुल्ला मार्ग की बदहाली पर टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.