Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया उत्तराखंड संस्कृत विवि के अतिथि गृह का शिलान्यास
  • हरिद्वार

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया उत्तराखंड संस्कृत विवि के अतिथि गृह का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
14 (2)

हरिद्वार। उच्च शिक्षा मंत्री डा.धनसिंह रावत ने पांच करोड़ की लागत से बनने वाले उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के अतिथि गृह का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डा.धनसिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय राज्य का सबसे अच्छा संस्कृत विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि  विश्वविद्यालय के कैम्पस का एक मास्टर प्लान तैयार कर उसी अनुसार आगे कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से 100 छात्राओं की क्षमता वाले पांच मंजिला बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा यहां टीचिंग स्टाफ तथा नॉन टीचिंग स्टाफ के लिये भी आवासों का निर्माण कराया जा सकता है। उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय को देश व विश्व का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने के लिये देश के टॉप 10 विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया जाये। उन्होंने कहा कि संस्कृत के पूरे सिस्टम को ठीक करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विवि में 20 करोड़ की लागत से हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल को महीने के भीतर शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है। जो भी कार्य किए जाने हैं। उनमें तेजी लायी जाए। अवस्थापना सुविधायें-फर्नीचर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि शिक्षा मंत्री का संस्कृत के प्रति विशेष लगाव है। संस्कृत का भविष्य उज्ज्वल है तथा संस्कृत की अन्य शाखाओं के साथ-साथ कर्मकाण्ड विषय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा इस ओर छात्रों का काफी रूझान है। संस्कृत शिक्षा सचिव चन्द्रेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृत विवि को राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की तरह बनाया जाए।  उन्होंने कहा कि देववाणी संस्कृत उत्तराखण्ड राज्य को वरदान के रूप में प्राप्त हुई है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चन्द्र शास्त्री सहित अन्य विश्वविद्यालयों के फैकल्टी मेम्बर, टीचिंग तथा स्टॉफ के लोग भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन बनी किसानों के लिए परेशानी का सबब
Next: एसपी क्राईम की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले तीन लोग पुलिस ने किए गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.