Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया कोतवाल का घेराव
  • ऊधम सिंह नगर

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया कोतवाल का घेराव

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
default featured image

रुद्रपुर। संगीन धारा में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगरवासियों ने कोतवाल का घेराव किया। इस दौरान उनकी कोतवाल से नोकझोक हुई। कोतवाल ने 15 अक्तूबर तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। पूर्व वार्ड सभासद सतीश गुप्ता निवासी पंजाबी मोहल्ला वार्ड 16 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीती दस सितंबर शाम उनका पुत्र विकास गुप्ता घर आ रहा था। इस दौरान रेलवे क्रासिंग मंदिर के पास नंद लाल, किशन, सनी, उमेश, मोहित, बंटी एवं अन्य 10-15 लोगों ने धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सतीश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एक महीना बीतने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक राय की अगुवाई में वार्डवासियों ने कोतवाल धीरेन्द्र कुमार का घेराव किया। नगरवासियों ने आरोप लगाया कि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जिसके कारण आरोपी पीड़ित पक्ष को धमका रहे हैं। उन्होंने कोतवाल से आरोपियों की शीध्र गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने उन्हें आगामी 15 अक्तूबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया। घेराव करने वालों में सतीश गुप्ता, पुष्कर रौतेला, शोभित शर्मा, महेन्द्र पाल सिंह, राजीव सक्सेना, राकेश गुप्ता, मो. आरिफ आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय बजरंग दल का दलित हिन्दुओं के समर्थन में प्रदर्शन
Next: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा व्यवस्थाएं होगी और पुख्ता

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट में हुए मामूली विवाद में युवक को चाकू मारा, गंभीर

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन
  • स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा
  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.