Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राष्ट्रीय बजरंग दल का दलित हिन्दुओं के समर्थन में प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय बजरंग दल का दलित हिन्दुओं के समर्थन में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल में महिला परिषद के कार्यकर्ताओं ने दलित हिंदुओं के समर्थन में नगर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से ईसाई व इस्लाम धर्म स्वीकार करने वाले दलित हिंदुओं को आरक्षण का लाभ न देने का अनुरोध किया। मंगलवार को हजारीलाल पेट्रोल पंप के सामने एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अमित ढींगड़ा के नेतृत्व में दलित हिंदुओं के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अहिप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन ने बताया अभी तक हिंदू, सिख व बौद्ध धर्म के मानने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को ही आरक्षण का लाभ मिलता है। अभी तक जो हिंदू दलित धर्म परिवर्तन कर ईसाई या इस्लाम धर्म स्वीकार कर लेते थे, उन लोगों को केंद्र सरकार से आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाता था। अब चर्चा है कि केंद्र सरकार ने तीन सदस्यीय आयोग का गठन कर अनुसूचित जाति से धर्म परिवर्तन कर ईसाई व इस्लाम धर्म अपनाने वाले व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ देने के बारे में आख्या मांगी है। डॉ. महाजन ने कहा कि अगर नई व्यवस्था में धर्मान्तरित अनुसूचित जाति के लोगों को आरक्षण का लाभ मिलता है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से धर्मांतरण दलित हिंदुओं को आरक्षण का लाभ न देने की मांग की। इस दौरान डा. राजीव कुमार महजन, मुकेश फौगाट, हरचरण सिंह चन्ना, कुंवर सिंह, प्रकाश सिंह, राजकुमार, राम गोपाल प्रजापति, अमित रावत, गोपाल कश्यप, चेतराम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया छात्रावास का शिलान्यास
Next: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया कोतवाल का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.