Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में लावारिस मवेशियों के लिए बनेगा कांजी हाउस
  • देहरादून

ऋषिकेश में लावारिस मवेशियों के लिए बनेगा कांजी हाउस

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले लावारिस मवेशियों की समस्या से लोगों को जल्द छुटकारा मिलेगा। नगर निगम प्रशासन ने ऐसे मवेशियों को एक स्थान पर रखने के लिए कांजी हाउस बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए दो स्थानों पर भूमि चिह्नित की है। शहर से पकड़े निराश्रित मवेशियों की देखभाल के लिए नगर निगम प्रशासन का भानियावाला स्थित एक एनजीओ से करार है, जिसकी मवेशियों को रखने के लिए उपयुक्त जगह है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक उक्त एनजीओ ने नगर निगम के मवेशियों की देखभाल करने से हाथ खड़े कर दिए हैं, जिससे नगर निगम प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। एनजीओ के बाड़े में नगर निगम ऋषिकेश से पकड़े निराश्रित मवेशियों की संख्या करीब 400 है। सोमवार को नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल ने पार्षदों के साथ बैठक की। उक्त पार्षद एनिमल वैलफेयर समिति के सदस्य हैं। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नगर निगम प्रशासन खुद का कांजी हाउस बनाएगा। बताया कि अमित ग्राम और वीरपुरखुर्द में भूमि को चिहि्नत किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेंगे। स्वीकृति मिलते ही कांजी हाउस तैयार किया जाएगा। मौके पर पार्षद मनीष शर्मा, शिव कुमार गौतम, देवेंद्र प्रजापति, विकास तेवतिया, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला आरक्षण के बिना संशोधित पीसीएस परीक्षा कटऑफ अंक सूची जारी करने के हाईकोर्ट के निर्देश
Next: मुकेश हत्याकांड: पांच दिनों में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो देंगे सीएम आवास पर धरना

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • चिकित्सकों के तबादले के विरोध में आशा वर्करों ने दिया धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.