Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • यमकेश्वर और सेडियाखाल में नए थाने का खोलने की कवायद
  • पौड़ी

यमकेश्वर और सेडियाखाल में नए थाने का खोलने की कवायद

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद राजस्व पुलिस का दायरा कम करने को लेकर कवायद तेज हो गई। पौड़ी जिले में यमकेश्वर के साथ ही सेडियाखाल में नए थाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके साथ ही बीरोंखाल में पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव भी है। डीएम और एसएसपी ने इस प्रस्ताव को शासन के लिए भेजा है। इसके साथ ही जो थाने अभी संचालित हैं उनके क्षेत्रों में भी इजाफा किया जा रहा है। पौड़ी जिले में अभी 13 थाने संचालित हैं। पैठाणी और थलीसैंण जिले में नए थाने पहले ही खोल दिए गए थे। जबकि पाबौ में एक पुलिस चौकी खोली गई थी। यमकेश्वर में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद राजस्व पुलिस क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को दिए जाने के मामले ने जोर पकड़ा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी ने भी इसकी पहल की। जिले में कानून व्यवस्था की बात की जाए तो अभी भी करीब 60 फीसदी से अधिक का क्षेत्र राजस्व पुलिस के पास है। यानी इसकी कानून व्यवस्था राजस्व् पुलिस के जिम्मे ही है। अब नए प्रस्ताव में जिले के करीब 1700 गांवों को रेगुलर पुलिस को दिए जाने के लिए अलग-अलग प्रस्ताव बनाए गए हैं। इस संबंध में शासन स्तर से भी एक हाई पॉवर कमेटी की बैठक हो चुकी है। जिसमें जिलों से प्रस्ताव देने के लिए कहा गया था। पौड़ी जिले में अब यमकेश्वर और सेडियाखाल में नए थानों का प्रस्ताव बनाया गया है। यमकेश्वर विधानसभा में केवल अभी केवल एक ही थाना लक्ष्मणझूला है। जबकि यहां रिजॉर्ट आदि में काफी वृद्धि हो चुकी है। ऐसे में जिले के अलग-अलग हिस्सों में पर्यटन की गतिविधियों बड़ी है। लेकिन कानून व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ। अभी भी करीब 22 सौ गांवों की व्यवस्था ही रेगुलर पुलिस के पास है। बाकी राजस्व पुलिस के नियंत्रण में है। महिला अपराध से लेकर अन्य गंभीर अपराधों के मामले तफ्तीश के लिए रेगुलर पुलिस के पास ही आते हैं। भले ही मुकदमा राजस्व क्षेत्र में दर्ज हो। इसके पीछे तर्क है कि राजस्व पुलिस के पास आधुनिक संसाधन नहीं है। ऐसे में साइबर आदि से जुडे़ मामलों की जांच को लेकर कठिनाईयां आती है। लिहाजा इन मामलों को भी रेगुलर पुलिस को ही जांच के लिए देना पड़ता है। वहीं राजस्व से रेगुलर पुलिस के पास आते-आते कई बार बहुत देरी हो जा रही है और ऐसे में सबूतों को जुटाने में फिर खासी परेशानियां होती है। पौड़ी के डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया है कि जिले में दो नए थानों और राजस्व गांवों को रेगुलर पुलिस को सौंपने संबंधी प्रस्ताव को भेज दिया गया है। शासन स्तर से निर्णय के बाद इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों की स्मैक संग पटेलनगर पुलिस ने दबोचा तस्कर
Next: बालिकाओं के अधिकारों व विकास योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.