Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुपहिया चुराने और उसको खरीदकर फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाला गिरफ्तार
  • देहरादून

दुपहिया चुराने और उसको खरीदकर फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

देहरादून। दुपहिया चोरी करने और उसके खरीदने के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे आरोपी को क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। चोरी का एक आरोपी घटना के बाद भागकर पूणे चला गया और वहां होटल में काम करने लगा। उसे पकड़कर पुलिस ने पूरे केस का खुलासा किया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस वार्ता कर घटना के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते पांच सितंबर को कीर्ति राणा निवासी इंदिरापुरम क्लेमनटाउन ने दुपहिया चोरी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चोरी के दो आरोपियों का हुलिया मिला। जांच में पता लगा कि उनमें एक आरोपी भागकर पूणे चला गया है। जबकि, दूसरे का पता नहीं लग पाया। पूणे पुलिस टीम गई। वहां से शिवम खत्री निवासी पटेलनगर को दून लाया गया। उसने पूछताछ में बताया कि साथी अमन के साथ मिलकर उसने दुपहिया चोरी किया। चोरी के दौरान उसमें चाबी लगी थी। ऐसे में वह उसे आसानी से लेकर चले गए। जिसे दोनों ने राजू राणा निवासी मांडूवाला को नौ हजार रुपये बेच दिया। मांडूवाला में पुलिस ने राजू के घर के दबिश दी। इस दौरान स्कूटर उसके घर मिला। जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। स्कूटर को चेक किया तो उसकी डिग्गी से तीन और फर्जी नंबर प्लेटे रखीं मिली। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया। राजू प्रेमनगर क्षेत्र में मोबाइल उपकरण की दुकान चलाता है। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह जलाल ने बताया कि फरार आरोपी अमन की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सीएम धामी से की मुलाकात
Next: चार ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.