Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर महंत इंदिरेश अस्पताल में हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देहरादून

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर महंत इंदिरेश अस्पताल में हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एक सिक्के के दो पहलू: कुलपति डॉ.रावत

देहरादून। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के मनोरोग विभाग की ओर से सोमवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें जहां विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जरूरी जानकारी दी। वहीं प्रतियोगिता के जरिये सेहतमंद जीवन का संदेश दिया गया। सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइसेंज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत, इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. यशबीर दीवान और मनोरोग विभाग के प्रमुख डॉ. शोभित गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कहा कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। किसी भी एक पहलू को नजरअंदाज करना बड़ी समस्या बन सकता है। इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. यशबीर दीवान ने कहा कि समस्या को छिपाने के बजाय डॉक्टर की राय लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित गर्ग ने कहा कि मानसिक बीमारी को लेकर सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन लाकर मानसिक रोगों के चक्र को तोड़ा जा सकता है। स्लोगन प्रतियोगिता में एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र अजय अव्वल रहे। एमबीबीएच 2019 बैच की अदिति आर्यन ने दूसरा और अनिरूद्ध चमोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में तनीषा गुसाईं ने बाजी मारी। सोभिया समा ने दूसरा और मौसम कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार माथुर, डॉ. एमए बेग, डॉ. ललित कुमार वार्ष्णेय, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. शीबा, डॉ. सीमा आचार्या, डॉ. डोरचेम ख्राइम, डॉ. निधि जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी पौड़ी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का हुआ आयोजन
Next: प्रतिबंधित व विवादित किताबों का एक हैंगआउट आयोजित किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.