Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • साध्वी के हथियार चलाने वाले वायरल वीडियो को बताया साजिश
  • हरिद्वार

साध्वी के हथियार चलाने वाले वायरल वीडियो को बताया साजिश

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

रुड़की। साध्वी का फायरिंग करने और तलवार चलाने का अभ्यास करने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी मैत्रेयी गिरि का आरोप है कि कुछ लोग कथित वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक साध्वी के फायरिंग करने और तलवार चलाकर अभ्यास करने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद यह चर्चाओं में आ गया। इस मामले में साध्वी मैत्रेयी गिरि ने श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के आश्रम परिसर में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि विजय दशमी के अवसर पर सनातन धर्म में अस्त्र शस्त्रों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही धर्म शास्त्रों की भी पूजा की जाती है। कुछ लोग मंगलौर और आसपास के क्षेत्र में सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों ने यह कथित वीडियो वायरल किया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मंगलौर नगर में निवास कर रही हैं। सभी धर्मों के लोग उनके पास आते हैं। आपस में विचारों का आदान-प्रदान होता है। शायद कुछ लोगों को यह सौहार्दपूर्ण वातावरण पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने जिले के आला अधिकारियों से पूरे मामले में जांच की मांग की। इस अवसर पर साध्वी डॉ. निर्मला गिरी भी मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनसीबी 08 अक्टूबर को नष्ट करेगी 25 हजार किलो ड्रग्स, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद
Next: महिला को घर के पास कार में बुलाकर किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.