Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना भर्ती के लिए कोटद्वार गया युवक तपोवन से लापता, पिता ने लगाई मदद की गुहार
  • देहरादून

सेना भर्ती के लिए कोटद्वार गया युवक तपोवन से लापता, पिता ने लगाई मदद की गुहार

RNS INDIA NEWS 04/10/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धौंतरी पट्टी के चौड़ियाट गांव के लक्ष्मण सिंह ने लापता बेटे का पता लगाने की मांग की है। उन्होंने अपने बेटे के गायब होने के लिए तपोवन पुलिस चौकी और लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं, पीड़ित की मदद के लिए आगे लोगों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है।
मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में पीड़ित लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा केदार सिंह 18 अगस्त को सेना भर्ती के लिए कोटद्वार गया था। 21 अगस्त को वहां से वापस आकर तपोवन लक्ष्मणझूला में अपने साथी के साथ होटल में रुका था। 22 अगस्त को पुलिस ने उनके बड़े बेटे को फोन कर बताया कि केदार सिंह तपोवन पुलिस चौकी में बंद है। सूचना पर हम तपोवन पुलिस चौकी पहुंचे तो हमें बताया गया कि यहां कोई केदार सिंह बंद नहीं हैं। उसी दिन शाम को लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने सूचना दी गई कि आपका बेटा गंगा में कूद गया और हमने तलाश के लिए गोताखोर लगाए हैं, मगर कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया कि लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी ने हमें जानकारी दी कि केदार सिंह को तपोवन पुलिस ने गिरफ्तार कर हमें सौंपा था।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटे के साथ उत्तरकाशी दो अन्य युवक थे, जो पुलिस के डर से कुछ बोलने को तैयार नहीं है, ऐसे में उनको कुछ अनहोनी की आशंका है। उन्होंने शीघ्र ही लापता बेटे का पता लगाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जहां बेटे को हिरासत में रखा गया था, वहां की सीसीटीवी फुटेज देने की गुहार लगाई है। इस मौके पर अधिवक्ता पंकज क्षेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता सुजाता पॉल और मोहन खत्री ने इस इस मामले की सबीआई जांच की मांग की है। कहा कि यह पूरा मामला गैर कानूनी पुलिस हिरासत और हिरासत में यातना का लग रहा है, मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले भी सामने आ चुकी हैं एवलांच की कई घटनाएं
Next: नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने की तैयारी, यहाँ हो रही जमीन की तलाश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.