Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पहले भी सामने आ चुकी हैं एवलांच की कई घटनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पहले भी सामने आ चुकी हैं एवलांच की कई घटनाएं

RNS INDIA NEWS 04/10/2022
WhatsApp Image 2022-10-04 at 9.02.55 PM

देहरादून। पर्वतारोहण में रोमांच के साथ ही बड़ा जोखिम भी रहता है। क्‍योंकि मौसम पल-पल बदलता है। हालांकि हिमालय की ऊंची चोटियों पर एवलांच की घटनाएं आना सामान्‍य हैं। लेकिन ट्रेकिंग के दौरान या इन इलाकों में जाने के दौरान जरूरी एहतियात बरतनी जरूरी होती है। उत्‍तरकाशी के द्रोपदी के डांडा में मंगलवार को आए एवलांच ने उत्‍तराखंड में आए पुराने बर्फीले तूफानों की कड़वी यादें ताजा हो गई हैं।
पहले भी उत्तराखंड हिमालय की अन्य चोटियों पर एवलांच की घटनाएं हो चुकी हैं। हिमालय की अधिकांश चोटियों पर आरोहण के दौरान एवलांच से कई पर्वतारोहियों और पोर्टर की मौत हुईं है। इतना हीं नहीं इन घटनाओं में कई पर्वतारोहियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि वर्ष 2019 में नंदा देवी चोटी पर चार विदेशी पर्वतारोहियों सहित आठ की मौत भी एवलांच की चपेट में आने के कारण हुई थी।
उत्तराखंड से लगे हिमालयी क्षेत्र में नंदा देवी, त्रिशूल, चौखंबा, सतोपंथ, केदारडोम, गंगोत्री-तृतीय सहित अन्य चोटियों पर एवलांच घटनाएं अक्‍सर सामने आती हैं। अभी दस दिन के अंदर ही केदारनाथ के पास की पहाडि़यों में भी तीन बार एवलांच की घटनाएं सामने आईं थी। जिनके अध्‍ययन के लिए वाडिया के वैज्ञानियों का दल भी वहां पहुंचा है।

उत्‍तराखंड में एवलांच की प्रमुख घटनाएं –
2019 में नंदादेवी के आरोहण के दौरान एवलांच की चपेट में आने से चार विदेशी पर्वतारोही सहित आठ की मौत
2016 में शिवलिंग चोटी पर दो विदेशी पर्वतारोहियों की मौत
2012 में सतोपंथ ग्लेशियर क्रेवास गिरकर आस्ट्रेलिया के एक पर्वतारोही मौत
2012 में वासूकी ताल के पास एवलांच आने से बंगाल के 5 पर्यटकों की मौत
2008 में कालिंदीपास में एवलांच आने के कारण बंगाल के 3 पर्वतारोही और 5 पोर्टर की मौत
2005 में सतोपंथ चोटी पर आरोहण के दौरान एवलांच से सेना के एक पर्वतारोही की मौत
2005 में चौखम्बा में एवलांच से 5 पर्वतारोहियों की मौत हुई
2004 में कालिंदीपास में एवलांच से 4 पर्वतरोहियों की मौत
2004 में गंगोत्री-2 चोटी में एवलांच से बंगाल के 4 पर्वतारोहियों की मौत
1999 में थलयसागर चोटी में आरोहण के दौरान तीन विदेशी पर्वतारोहियों की मौत
1996 में केदारडोम चोटी पर एवलांच से कुमांऊ मंडल के 2 पर्वतारोहियों की मौत
1996 में भागीरथी-टू चोरी पर एवलांच से कोरिया के एक पर्वतारोही की मौत
1990 में केदारडोम चोटी पर एवलांच आने से पांच पर्वतारोहियों की मौत

 

एवलांच क्‍या होता है?
एवलांच तब आता है जब ऊंची चोटियों पर ज्यादा मात्रा बर्फ जम जाती है और दबाव ज्यादा होने पर बर्फ अपनी जगह से खिसक जाती है। बर्फ की परतें खिसती हैं और तेज बहाव के साथ नीचे की ओर बहने लगती हैं। रास्ते में जो कुछ आता है उसे ये बहा ले जाते हैं।

क्रेवास क्‍या होता है?
ग्‍लेशियर और हिमायली क्षेत्रों में संकरी खाइयों या बड़ी दरारों को क्रेवास कहते हैं। इनके ऊपर बर्फ की परत जमा रहती है। इसलिए ये दरारें ऊपर से नहीं दिखती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में हिमस्खलन से आफत में फंसे पर्वतारोही, 10 की मौत; बचाव के लिए ऑपरेशन
Next: सेना भर्ती के लिए कोटद्वार गया युवक तपोवन से लापता, पिता ने लगाई मदद की गुहार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.