Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राइस मिलर्स की हड़ताल से नहीं हुई धान की खरीद
  • ऊधम सिंह नगर

राइस मिलर्स की हड़ताल से नहीं हुई धान की खरीद

RNS INDIA NEWS 04/10/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में राइस मिलर्स की हड़ताल के चलते धान खरीद नहीं हो पा रही है। मंगलवार को मंडी में 35 ट्रॉली धान लेकर किसान पहुंचे हुए थे। लेकिन राइस मिलर्स की हड़ताल के कारण धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई। मंडी में धान खरीद को लेकर चल रहे गतिरोध के कारण आरएमओ ने राइस मिलर्स और किसानों से अलग-अलग वार्ता की। इस दौरान किसानों ने आज यानी बुधवार को तौल शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को आरएमओ लता मिश्रा से मिले राइस मिलर्स ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, तब तक धान की खरीद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा यह निर्णय वैसे ही राज्य स्तर पर होना है। राइस मिलर्स से वार्ता के बाद आरएमओ ने किसानों से बात की। किसानों ने कहा बेवजह उन्हें परेशान किया जा रहा है। वह अपना धान औने-पौने दामों में राइस मिलर्स को बेचने के लिए मजबूर हैं। कहा उनका मंडी में मंगलवार को आया धान खरीदा जाए। किसानों ने बुधवार से धान की खरीद नहीं होने पर सड़क पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिस पर आरएमओ ने कहा जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर ने राइस मिलर्स की बैठक बुलाई है। जिसमें राइस मिलर्स की मांगों का समाधान होने की उम्मीद है। उसके बाद धान की खरीद शुरू की जाएगी। फिलहाल मंडी में आया 17 प्रतिशत से कम नमी वाले धान को सरकारी कांटों में भेज दिया है। जबकि अन्य धान किसानों को सुखाकर लाने को कहा गया है। किसानों ने कहा आगे की रणनीति राइस मिलर्स और प्रशासन की होने वाली बैठक के बाद तय की जाएगी। यहां भाकियू के जिलाध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, चढूंनी गुट के ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर, जसविंदर सिंह, जसपाल सिंह, जरनैल सिंह, हरगोविंद सिंह, अवतार सिंह, दलजीत सिंह, अमन सिंह, एसएमआई जगदीश कॉलोनी, एडीओ सहकारिता अपर्णा वल्दिया, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, अनिल बत्रा, पवन अरोड़ा, बलवंत सिंह, ललित मित्तल, योगेश गर्ग आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप
Next: उत्तराखण्ड की नंबर वन पार्टी बनेगी आम आदमी पार्टी-दिनेश मोहनिया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.