Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महिला यात्री से छेड़छाड़ पर चालक सस्पेंड, परिचालक की सेवाएं समाप्त
  • नैनीताल

महिला यात्री से छेड़छाड़ पर चालक सस्पेंड, परिचालक की सेवाएं समाप्त

RNS INDIA NEWS 02/10/2022
default featured image

हल्द्वानी। महिला यात्री से छेड़छाड़ मामले में रोडवेज प्रबंधन ने गंभीर रुख अपनाते हुए बस के चालक को सस्पेंड किया है और परिचालक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। तीन दिन पूर्व काठगोदाम डिपो की बस में हिसार से 40 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रहे थे। आरोप है कि इस बीच चालक ने बस परिचालक के सुपुर्द कर दी और स्वयं एक महिला यात्री के बगल में आकर बैठ गया और उसके साथ छेड़छाड़ की थी। महिला के शोर मचाने पर बस के यात्रियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी थी। शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी पहुंचने पर महिला शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। तीन चार घंटे कोतवाली में चले हंगामे के बाद चालक-परिचालक के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष श्रेणी वाले परिचालक की सेवाएं समाप्त करते हुए नियमित चालक को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि निगम की छवि को घूमिल करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया में गेवाड़ मैराथन का आयोजन, विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
Next: अपहरण के दोषी को तीन साल का कारावास

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.