Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। तहसील पौड़ी के ग्राम पंचायत बैडगांव में एक बुजुर्ग को जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग गांव में अकेली ही रहती थी। बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी व दो ब‌ेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। इसके बाद मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी गई थी। बीती 10 अगस्त की रात को बैडगांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी के साथ गांव के ही एक परिवार के सदस्यों ने जबरन घर में घुसकर मारपीट की। बुजुर्ग गुड्डी देवी के तीन बेटे हैं, जो दिल्ली रहते हैं। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना के दिए जाने के बाद बेटे गांव पहुंचे थे। बुजुर्ग महिला के बेटे अनिल कुमार ने आरोपी प्रेम प्रकाश, पत्नी मंजू देवी व उनकी दो बेटियों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने जान से मारने की कोशिश, लूटपाट, छेड़छाड़, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी गई। महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह ने बताया कि मामले में आरोपी प्रेमप्रकाश को उसके घर बैडगांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल, महेशचंद्र शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोबर के गड्ढे में डुबोकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या
Next: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम हवालबाग की टीम ने विवेकानंद बालिका इण्टर कालेज में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम किया आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.