Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश में शिक्षकों की त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू करने की मांग की
  • देहरादून

प्रदेश में शिक्षकों की त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू करने की मांग की

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने प्रदेश में शिक्षकों की त्रिस्तरीय व्यवस्था करने की मांग की है। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने इस आशय का ज्ञापन मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को प्रेषित किया। रविवार को ज्ञापन भेजने वाले संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनंत कुमार सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में भी केंद्र की तर्ज पर शिक्षकों की त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, जिससे प्राथमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को भी पदोन्नति के पर्याप्त अवसर मिल सके। इसके साथ ही एलटी में समायोजन को लेकर हो रहा विवाद भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जूनियर हाईस्कूल तैनात अधिकांश शिक्षक सहायक अध्यापक के पद से ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू होने से प्राथमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को भी हाईस्कूल हेडमास्टर पद पर पदोन्नति के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर की शिक्षा के एकीकरण होने के बाद ही व्यवस्था लागू कर दी जानी चाहिए थी। पदोन्नति के अवसर नहीं मिलने से प्राथमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक खुद को ठगा महसूस करते हैं। कहा कि जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर को एलटी शिक्षकों के समकक्ष वेतनमान देय है, लिहाजा उन्हें हाईस्कूल हेडमास्टर पद पर पदोन्नति के अवसर दिए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी की। कहा कि पुरानी पेंशन प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है। तीस से पैंतीस साल की सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारी खाली हाथ घर जाने को विवश हो रहे हैं, जिससे जीवन के दूसरे पड़ाव में उन्हें आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की त्रिस्तरीय व्यवस्था और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जल्द ही शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता की हत्या के शोक में दो घंटे बंद रहा बाजार
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.