Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में अंकिता हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
  • पौड़ी

पौड़ी में अंकिता हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी ब्लाक के डोभ श्रीकोट निवासी अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट सहित शहरवासियों के साथ ही कई गांवों में आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित शहर वासियों के साथ ही विभिन्न संगठनों, छात्र-संगठनों ने प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। शनिवार को अंकिता हत्याकांड के विरोध में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों व शहरवासियों ने बस स्टेशन में आधे घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान रैली निकालकर आक्रोशित डीएम कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने हत्याकांड के मामले की जांच फास्ट टैक कोर्ट में चलाते हुए जल्द ही आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग उठाई। शनिवार को अंकिता हत्याकांड के विरोध में डोभश्रीकोट, कांडई, पौड़ी, चंदोला राई सहित विभिन्न गांवों के लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों पर शीघ्र फांसी देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 22 साल के उत्तराखंड राज्य में इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाना चाहिए। कहा कि पौड़ी निवासी अंकिता के साथ आरोपियों ने जो घिनौनी हरकत की है उससे पूरे प्रदेश का नाम बदनाम हो गया है। ऐसे में इन आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने हिदायत दी कि यदि आरोपियों को किसी भी प्रकार की शह दी गई तो जनता सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर लोगों ने शहर के बस स्टेशन, धारा रोड, अपर बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर, एजेंसी चौक व माल रोड आदि जगहों पर रैली निकाल कर हत्यारोपियों को सजा दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, महेंद्र असवाल, नीलम रावत, अजय पटवाल, अर्जुन पटवाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड मामले में कई छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
Next: अंकिता हत्याकांड को लेकर पछुवादून, जौनसार बावर में गुस्सा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.