Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अलर्ट :  केदारनाथ में चौराबाड़ी ग्लेशियर के पास टूटा एवलांच
  • रुद्रप्रयाग

अलर्ट :  केदारनाथ में चौराबाड़ी ग्लेशियर के पास टूटा एवलांच

RNS INDIA NEWS 23/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में चौराबाड़ी ग्लेशियर के कैचमेंट में एवलांच गिरा है। हालांकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है, किंतु प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है कि इस पर निरंतर नजर बनाई रखी जाए। इधर, जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन को भी अलर्ट किया है। साथ ही शासन को इसकी जानकारी दी है ताकि कोई भूगर्भीय टीम से घटना का सर्वे कराया जाए। जानकारी के अनुसार गुरुवार सांय 4.45 मिनट पर केदारनाथ धाम में चौराबाड़ी ग्लेशियर से एवलांच जमीन पर गिरा। बर्फ के बड़े टुकड़े के गिरने के दौरान धुए का गुब्बार जैसा दिखा। इस घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर ब्रह्मगुफा के करीब गिरा, जो केदारनाथ धाम से करीब 7 किमी दूर है। जबकि चौराबाड़ी ताल केदारनाथ से 5 किमी दूर है। एवलांच गिरने के बाद केदारनाथ में बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने सभी को सर्तक किया। सभी से नदी किनारे की तरफ न जाने का आग्रह किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के साथ ही एसडीआरएफ को अलर्ट किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि हिमालय में एवलांच गिरने की एक सामान्य घटना है, किंतु सभी को सर्तक किया गया है। आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है और निरंतर निगरानी रखने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि एवलांच की घटना से शासन को भी अवगत कराया गया है साथ ही एक भूगर्भीय टीम से सर्वे कराने का आग्रह किया गया है। केदारनाथ में मौजूद एसडीएम एवं बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि केदारनाथ के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। गुरुवार को चौराबाड़ी ग्लेशियर की तरफ एक माइल्ड एवलांच आया, जिससे कोई नुकसान नहीं है। किसी तरह के जोखिम की स्थति नहीं है। केदारनाथ में कार्य कर रही सभी निर्माणदायी संस्था और पुलिस को भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ के सभी संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निगरानी की जा रही है। इधर, स्थानीय लोग कहते हैं कि केदारनाथ में मेरु-सुमेरू पर्वत के चौराबाड़ी और ब्रह्मगुफा की तरफ एवलांच गिरते रहते हैं। बताते चलें कि वर्ष 2013 में केदारनाथ में चौराबाड़ी ताल के टूटने से बड़ी आपदा आई थी जिसमें हजारों लोग मौत के मुंह में समा गए। हालांकि वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम में यहां की हर प्राकृतिक घटना पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2016 के बाद विधानसभा में हुई सभी बैकडोर भर्तियाँ निरस्त : ऋतु खंडूडी
Next: कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं ने की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.