Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट ने दिया पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा
  • देहरादून

पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट ने दिया पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 23/09/2022
default featured image

देहरादून। एक ओर जहां देशभर में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी ओर अपने ही कुनबे को बचाने में नाकाम साबित हो रही है। उत्तराखंड में इन दिनों कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक और नेताओं की लाइन लगी है। एक के बाद एक पुराने साथी कांग्रेस का हाथ छोड़ रहे हैं।  पिछले दिनों चकराता विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, इस फेहरिस्त में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। अभिषेक सिंह और मयूख महर के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब सुरेश बिष्ट ने भी पीसीसी के सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। चमोली जिले के सुरेश बिष्ट पूर्व राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।  वहीं, वह पिछले 36 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे, लेकिन आज उन्होंने भी कांग्रेस कमेटी के सदस्यता से इस्तीफा देकर पार्टी को अलविदा कह दिया।  अपने इस्तीफे पर उन्होंने कहा पार्टी से उनका 36 साल पुराना नाता रहा है। उन्होंने कहा उस बारिश का क्या फायदा, जब पूरी जमीन सूख रही हो। उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कभी छोटे से लेकर बड़े चुनाव तक पार्टी के प्रति कोई दगाबाजी की हो।  उन्होंने कहा उनके पूरे परिवार ने ऐसे समय में पार्टी का साथ दिया है, जब कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं रहा, लेकिन आज पार्टी में व्यक्तिगत स्वार्थों को महत्व दिया जा रहा है।  ऐसे में उन्हें लगता है कि अब पार्टी में मेरे जैसे कार्यकर्ताओं की कोई जरूरत नहीं रह गई है. इसलिए आज उन्होंने कांग्रेस से भी और पीसीसी की सदस्यता से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। सुरेश बिष्ट ने कहा उन्होंने 36 वर्षों तक पार्टी की निस्वार्थ सेवा की, लेकिन जब सेवा का फल देने का मौका आया तो पार्टी ने दरकिनार कर दिया। कांग्रेस को जमीनी कार्यकर्त्ताओं की पहचान करने की आवश्यकता है, न की नेताओं की परिक्रमा करने वालों की। बता दें कि इन दिनों में कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी की लिस्ट जारी हुई थी, जिसके बाद से ही कांग्रेस में इस्तीफों को दौर जारी है। इसी कड़ी में चमोली कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने देहरादून में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।  सुरेश कुमार बिष्ट कर्णप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे, लेकिन इस तरह से जनाधार वाले नेताओं का कांग्रेस पार्टी को छोड़कर कर जाना कई सवाल खड़े करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के सम्मुख रखी जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की समस्याएं
Next: 24 घंटे के अंदर किया पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा, पूर्व राज्य मंत्री के बेटे सहित 3 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.