Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • राइंका न्यूली के जीर्ण-शीर्ण भवनों की सुध न लेने पर रोष
  • पौड़ी

राइंका न्यूली के जीर्ण-शीर्ण भवनों की सुध न लेने पर रोष

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  कीर्तिनगर ब्लॉक के राइंका न्यूली के जीर्ण-शीर्ण भवनों की सुध न लिए जाने पर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि वर्षों पुराने भवनों की छत व दीवारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे हर समय खतरे का भय बना रहता है। सरकार व विभागीय उपेक्षा के कारण छात्र-छात्राओं को जान हथेली पर रखकर जीर्ण-शीर्ण कमरों में बैठने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान संजय देव डंगवाल का कहना है कि विभागीय अधिकारियों व शासन-प्रशासन को इस संदर्भ में कई बार के प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अभिभावक शिक्षक संघ की बैठकों में भी हर बार यह मुद्दा प्रमुखता से उठता है। कहा बार-बार की जा रही इस उपेक्षा से नौनिहालों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहित मैठाणी का कहना है कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं देने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कई बार जीर्ण-शीर्ण भवनों के स्थान पर नए भवन बनाए जाने की मांग कर दी गई है। स्थानीय निवासी रतनमणि डोभाल का कहना है कि विद्यालय के भवनों की छतें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की इतनी उपेक्षा हो रही है कि परिसर में 2002 में बने एक कमरे की आज तक छत नहीं पड़ पाई है। जिससे इस पर खर्च किए गए बजट का लाभ भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी से वार्ता हुई है। जिसमें उन्होंने भवन निर्माण के संदर्भ में उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेमडिसिविर के नाम पर कालाबाजारी करने वाले बॉलीवुड एक्टर समेत दो गिरफ्तार
Next: फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर छात्रों का हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.