Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सैन्य हेलिकॉप्टर ने स्कूल में बरसाई गोलियां, 7 स्टूडेंट समेत 13 लोगों की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

सैन्य हेलिकॉप्टर ने स्कूल में बरसाई गोलियां, 7 स्टूडेंट समेत 13 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

नाएप्यीडॉ। म्यांमार में सेना के हेलिकॉप्टर ने एक स्कूल में फायरिंग कर दी। स्कूल में मौजूद कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जिसमें 7 स्टूडेंट शामिल हैं। यह स्कूल एक बौद्ध मठ में स्थित था। जानकारी के मुताबिक फायरिंग में 17 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। केंद्रीय सागैंग इलाके में स्थित स्कूल में सेना ने हमला किया था। सेना का कहना है कि स्कूल में विद्रोही छिपे हुए थे। सेना के हमले के बाद कुछ बच्चे तत्काल ही मर गए वहीं कुछ तब मारे गए जब सैनिक गांव में घुस गए। स्कूल से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कस्बे में मारे गए लोगों को दफना दिया गया। सेना की तरफ से दावा किया गया है कि पहले विद्रोहियों ने गोलीबारी शुरू की थी। इसके बाद जवाब दिया गया। गांव में करीब एक घंटे तक गोलियां चलीं। स्कूल की ऐडमिनिस्ट्रेटर मार मार के मुताबिक वह कोशिश कर रही थीं कि बच्चों को सुरक्षित स्थान पर छिपाया जाए। तभी चार एमआई-35 हेलिकॉप्टर पहुंच गए। इनमें से दो ने गोलीबारी शुरू कर दी। स्कूल पर मशीन गन और भारी हथियारों से गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा, जब तक शिक्षकों और छात्रों ने क्लासरूम में जाने की कोशिश की और सात साल का बच्चा और टीचर गोली का शिकार हो चुके थे। उनका खून बह रहा था और पट्टी बांधकर खून रोकने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि फायरिंग रुकने के बाद सेना ने कहा कि सभी लोग बाहर आ जाएं। कम से कम 30 छात्रों को गोली लगी थी। किसी की पीठ पर, किसी की गर्दन पर और किसी की जांघ में गोली लगी थी। वहां की मीडिया ने रिपोर्ट किया कि पीपल्स डिफेंस फोर्स के सदस्यों के छिपे होने की सूचना पर सेना स्कूल में जांच करने गई थी। बता देंकि जब से म्यांमार में तख्तापलट हुआ है अकसर सेना के हमले में आम नागरिक मारे जाते हैं। एक साल में करीब 2 हजार लोग मारे गए हैं। वहीं 12 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका में 47 लोगों पर कोविड महामारी के दौरान धोखाधड़ी का आरोप
Next: रेमडिसिविर के नाम पर कालाबाजारी करने वाले बॉलीवुड एक्टर समेत दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.