Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यावरणविद् पदमश्री स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग
  • टिहरी

पर्यावरणविद् पदमश्री स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
rns featured image new

टिहरी। भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, खाद्यान्न सहित कई मुद्दे छाए रहे। बैठक में सदस्यों ने पर्यावरणविद् पदमश्री स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने का प्रस्ताव रखा। बुधवार को भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख बसुमती घनाता की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मल्याकोट के ग्राम प्रधान यशवंत गुसाईं ने कहा कि कोविड महामारी के चलते बीडीसी बैठकें नहीं सकी हैं। उन्होंने प्रथम बैठक में सदस्यों की ओर से उठाये गए मुद्दों पर विभागों की ओर से की गई कार्यवाही पर चर्चा की मांग उठाई। जिसके बाद प्रमुख ने संबंधित विभागों को विगत बैठक की कार्यवाही से सदन को अवगत निर्देश दिए। लोनिवि पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने विभाग पर जनप्रतिनिधयों को गुमराह करने का आरोप लगाया। जिस पर बैठक में मौजूद विधायक शक्तिलाल शाह ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 15 दिनों के भीतर संबंधित सड़कों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जिपंस रघुवीर सजवाण ने घनसाली-आखोड़ी-मुलगढ़ रिंगरोड पर बने गहरे गड्ढों को भरने की मांग की। प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने एनएमएसएस स्कीम का विरोध करते हुए, सभी गांवों में मोबाईल कनेक्टिविटी उपलब्ध हाने तक स्कीम को लागू न करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने मनरेगा सामग्री अंश का 3 माह का भुगतान करने, वित्तीय स्वीकृति में हो रही देरी तथा कुशल श्रमिकों का भुगतान अकुशल श्रमिकों के साथ करने की मांग की। प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने चिपको नेता स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को मरणोपरांत भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन में रखा। जिसमे उन्होंने कहा कि स्व. बहुगुणा की 40 वर्षों तक भिलंगना कर्मभूमि रही, जहां से उन्होंने चिपको आंदोलन को देश-विदेश में फैलाकर पूरे विश्व की सरकारों का पर्यावरण के प्रति ध्यान आर्कषित कर देश ने वन संरक्षण नीति में आमूल चूल परिवर्तन करने के लिए विवश किया। इसके साथ ही बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, खाद्यान्न से संबंधित मुद्दे सदस्यों ने उठाये। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों से पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने के साथ ही जनप्रतिनिधयों की ओर से उठाये गए समस्याओ पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में विधायक शक्तिलाल शाह, सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम केएन गोस्वामी, बीडीओ सतीश बडोनी, जिपंस धनपाल नेगी, डॉ. श्याम विजय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता छात्रों का नहीं मिला कोई सुराग, गुमशुदगी दर्ज
Next: सीएम धामी ने की नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.