Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • महसा अमिनी की मौत पर आक्रोश, महिलाओं ने जलाए हिजाब और कटा लिए बाल
  • अंतरराष्ट्रीय

महसा अमिनी की मौत पर आक्रोश, महिलाओं ने जलाए हिजाब और कटा लिए बाल

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

ईरान। ईरान में 22 साल की महसा अमिनी की मौत पर बवाल मचा हुआ है। सडक़ों पर महिलाएं बड़ी संख्या में युवती की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। वह देश के सख्त ‘ड्रेस कोड’ के खिलाफ अलग-अलग तरह से प्रोटेस्ट कर रही हैं। बता दें कि हिजाब पहनने से इनकार के बाद एक युवती की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, इसके बाद ईरान की महिलाएं भडक़ी हुई हैं। यहां तक कि अपना विरोध दर्ज कराने के लिए महिलाएं हिजाब को जला रही हैं और कुछ महिलाएं तो अपने लंबे बाल भी काट रही हैं। उनका कहना है कि वे अपने गुस्से का इजहार इसी तरह कर रही हैं और करेंगी।
दरअसल, ईरान में बीते दिनों 22 साल की युवती महसा अमिनी ने हिजाब पहनने से इनकार किया तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस कस्टडी में ही उसकी संदिग्ध मौत के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और महिला प्रदर्शनकारी सडक़ों पर उतर आईं। इसी बीच अब कई महिलाओं ने अपने बाल काट दिए और हिजाब को भी जला दिया। इसकी कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि ईरानी पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिलाओं के बाल काटते हुए वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि पुलिस द्वारा महसा अमिनी की हत्या के विरोध में ईरानी महिलाएं अपने बाल काटकर और हिजाब जलाकर अपना गुस्सा दिखा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सात साल की उम्र से हम अपने बालों को नहीं ढकेंगे तो हम स्कूल नहीं जा पाएंगे और ना ही नौकरी पा सकेंगे। हम इस लैंगिक रंगभेद शासन से तंग आ चुके हैं। इतना ही नहीं ईरानी पत्रकार ने तेहरान विश्वविद्यालय के कुछ वीडियो भी शेयर किए जिसमें दिख रहा है कि बड़ी संख्या में छात्राएं विरोध में शामिल हो रही हैं।
ईरान में अन्य जगहों पर भी तेज प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। हालात यह हो गए हैं कि पुलिस ने साघेज शहर में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं। अलीनेजाद ने अपने ट्विटर पर एक और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बहादुर महिलाओं ने अब सडक़ों पर धावा बोल दिया। नारा लगाया कि डरो मत, हम सब एकजुट हैं। उन्होंने भी यह बताया कि सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाईं और कुछ घायल भी हुए लेकिन अब आवाज नहीं रुकेगी।
22 साल की महसा अमिनी अपने परिवार के साथ तेहरान की यात्रा पर थी, जब उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद बताया गया कि थोड़ी ही देर में उसे दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हालांकि युवती के परिवार वालों ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि युवती के साथ टॉर्चर किया गया और उसे तड़पाकर मारा गया।
हिजाब ना पहनने के चलते अमिनी को कुछ अन्य महिलाओं के साथ नियमों के बारे में निर्देश देने के लिए हिरासत में लिया गया था।  परिवार से बात करने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस ने अमिनी को पकड़ लिया और उसे एक पुलिस गाड़ी में जबरदस्ती बैठा दिया गया। इसके बाद उसके भाई को पुलिस बताया कि वे उसे पुलिस स्टेशन ले जा रहे हैं।
इसके बाद उसका भाई पुलिस स्टेशन के बाहर उसका इंतजार कर रहा था तभी एक एंबुलेंस उसे अस्पताल की तरफ ले गई। पुलिस ने आगे कहा कि लोगों की उपस्थिति में उसे दिल का दौरा पड़ा। लेकिन इस पूरे बयान को युवती के घरवालों ने खारिज करते हुए कहा कि वह स्वस्थ थी और उसकी टॉर्चर करके हत्या की गई है। उधर एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि महसा अमिनी की हिरासत में संदिग्ध मौत में हिरासत में यातना और अन्य दुर्व्यवहार के आरोप शामिल हैं।
मामले में अब देश भर में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि ईरान में हिजाब पहनना महिलाओं के लिए अनिवार्य है। ईरानी कानून के मुताबिक महिलाओं को सार्वजनिक तौर अपने बाल ढंकना अनिवार्य है। वैसे तो हिजाब को लेकर यहां अक्सर प्रदर्शन होते रहते हैं लेकिन युवती की मौत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और महिलाएं सडक़ पर उतर चुकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीनी हमले में अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा : बाइडेन
Next: तेलंगाना : जेल में बंद भाजपा विधायक की पत्नी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, हस्तक्षेप की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.