Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तेलंगाना : जेल में बंद भाजपा विधायक की पत्नी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, हस्तक्षेप की मांग
  • आंध्र प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तेलंगाना : जेल में बंद भाजपा विधायक की पत्नी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, हस्तक्षेप की मांग

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

हैदराबाद (आरएनएस)।  जेल में बंद भाजपा विधायक टी. राजा सिंह की पत्नी टी. उषा बाई ने उन पर लगाए गए निवारक निरोध (पीडी) अधिनियम को रद्द करने के लिए तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को ज्ञापन सौंपकर उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल से राज्य सरकार को उनके खिलाफ लगाए गए पीडी अधिनियम को रद्द करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया कि उन्हें जेल से रिहा किया जाए।
उषा बाई ने राजा सिंह की बहनों के साथ राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने निराधार आरोपों पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनके साथ अन्याय किया। राजा सिंह की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ के नाम पर राजा सिंह के समर्थकों को परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजा सिंह को उनकी ‘जनविरोधी नीतियों और गतिविधियों’ पर सवाल उठाने के लिए निशाना बना रही है।
उषा ने राज्यपाल को बताया कि पुलिस ने उनके पति के खिलाफ भडक़ाऊ टिप्पणियों और बयानों के लिए मामले दर्ज किए थे, जिन पर निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए गठित विशेष अदालत में मुकदमा चलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि सरकार ज्यादातर मामलों में आरोप साबित करने में विफल रही है।
निलंबित भाजपा विधायक पर पीडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और 25 अगस्त को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, राजा सिंह के खिलाफ 101 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 18 सांप्रदायिक अपराधों में भी उनका नाम दर्ज है। पुलिस ने कहा कि राजा सिंह आदतन भडक़ाऊ भाषण दे रहे हैं और समुदायों के बीच अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राजा सिंह की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ हैदराबाद पुलिस द्वारा लगाए गए पीडी अधिनियम को चुनौती देते हुए तेलंगाना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की।
राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना विधान सभा के सदस्य हैं। पिछले महीने एक यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महसा अमिनी की मौत पर आक्रोश, महिलाओं ने जलाए हिजाब और कटा लिए बाल
Next: एलजी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का किया उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.