Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार जिलाधिकारी ने दिए खेल महाकुंभ में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
  • हरिद्वार

हरिद्वार जिलाधिकारी ने दिए खेल महाकुंभ में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के लिए न्याय पंचायत, विकास खण्ड तथा जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट ने बताया कि राज्य में खेलों का वातावरण सृजित करते हुये प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिह्नित करने के उद्देश्य से खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आगामी 10 अक्टूबर से दिसम्बर तक जनपद में खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जायेगा। इसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वालीबाल, बैडमिण्टन, फुटबाल, टेबल टेनिस, ताईक्वाण्डो, बाक्सिंग, जूडो, हैण्डबाल, बास्केटबाल, कराटे एवं हॉकी खेल विधाओं की प्रतियोगितायें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत युवाओं को इलेक्ट्रानिक संस्कृति से प्ले गाउण्ड संस्कृति (ई-कल्चर से पी-कल्चर) की ओर आकर्षित करने के साथ ही न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के दौरान जनपद से अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत अण्डर-14, अण्डर-17, अण्डर-21, 17 से 21 वर्ष तथा दिव्यांगजनों के लिये प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। जिसके लिये पंजीकरण फार्म सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में अधिकारियों से खेल अवस्थापना सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा खेल आयोजन स्थलों पर पेयजल, स्वास्थ्य परीक्षण आदि की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि पंजीकरण ऑफ लाइन के साथ-साथ ऑन लाइन भी होना चाहिये। ताकि जनपद के अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी भाग लें तथा नई-नई खेल प्रतिभायें उभरकर सामने आयें।
बैठक में अधिकारियों ने जिलाधिकारी से खिलाड़ियों के लिये जलपान की व्यवस्था के लिये बजट का जिक्र किया, तो जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को जलपान आदि की कोई कमी नहीं होनी चाहिये। उन्होंने तुरन्त पांच लाख रूपये खिलाड़ियों के जलपान आदि की व्यवस्था के लिये शिक्षा विभाग को अनटाइड फण्ड से उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, प्रशिक्षु आईएएस आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) नरेश हल्दियानी, एसीएमओ पंकज जैन सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों का वेतन डाउनग्रेड करने का विरोध
Next: पुनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.