Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • बीसीसीआई ला रहा ये नया नियम, आईपीएल में खेल सकेंगे 15 खिलाड़ी
  • खेल

बीसीसीआई ला रहा ये नया नियम, आईपीएल में खेल सकेंगे 15 खिलाड़ी

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) अब नया नियम लाने की तैयारी में है। सूत्रों की माने, तो इस नियम के आने के बाद मैच में 11 की बजाए 15 खिलाड़ी खेलने के लिए योग्य हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार इस नियम को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नाम दिया जा सकता है। इस नियम के टेस्टिंग के लिए सबसे पहले घरेलू क्रिकेट में ही यह लागू किया जाएगा। बीसीसीआई सबसे पहले 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से यह नया नियम लागू कर सकता है।
घरेलू क्रिकेट में टेस्टिंग के बाद इस ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को अगले साल होने वाली आईपीएल 2023 सीजन में भी लागू किया जा सकता है। बता दें कि यह नियम ऑस्ट्रेलियाई टूर्नामेंट बिग बैश लीग में भी ‘एक्स फैक्टर’ के नाम से लागू है। मगर वहां 15 की बजाय 13 प्लेयर को खेलने के लिए अनुमति दी जाती है।

रोमांचक होगा हर मैच
नए नियम लाने को लेकर बीसीसीआई ने सभी राज्यों को एक सर्कुलर भेजा है। इसमे कहा गया है, ‘टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए अब नया कुछ लाने की तैयारी है। इसके जरिए फैन्स के साथ प्लेयर्स और टीमों के लिए भी इस फॉर्मेट को और ज्यादा रोचक बनाया जा सके।’ नियम किस तरह का होगा, इसको लेकर भी सर्कुलर में बताया गया है।
नियम में क्या कुछ होगा खास, इसके बारे में भी हम आपको बताने जा रहे है। नियम के मुताबिक, ‘टीम के कप्तान को टॉस के समय प्लेइंग-11 को बतानी होगी, साथ ही 4 अन्य खिलाडिय़ों के नाम भी बतौर सब्सिट्यूट देने होंगे। इन चारों खिलाडिय़ों में से किसी एक को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के तहत प्लेइंग-11 में शामिल प्लेयर से रिप्लेस किया जा सकता है।’ बतौर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ जिस भी खिलाड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा, वही मैच खेलेगा। प्लेइंग-11 से बाहर किया गया प्लेयर मैच नहीं खेल सकेगा। उस प्लेयर से फील्डिंग भी नहीं करवाई जा सकेगी। मैच में ब्रेक के टाइम भी प्लेयर का इस्तेमाल नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरबीआई 1 अक्टूबर से कार्ड टोकनाइजेशन मानदंड लागू करने के लिए तैयार
Next: चीन में भीषण सडक़ हादसा, बस पलटने से 27 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.