Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेशी के दौरान पुलिसकर्मी को धक्का देकर आरोपी फरार
  • हरिद्वार

पेशी के दौरान पुलिसकर्मी को धक्का देकर आरोपी फरार

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
policeman-runs-after-thief-criminal-escapes-from-policeman

रुड़की। पेशी के दौरान पुलिसकर्मी को धक्का देकर आरोपी फरार हो गया। कस्टडी से आरोपी की फरारी की सूचना से पुलिस विभाग में हलचल मच गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं। पुलिस जंगलों में कांबिंग कर रही है। लक्सर के मुक्ताबाद गांव निवासी मधु पुत्र सुर्खीदास को पिछले दिनों रेलवे पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया गया है कि इस मामले में मधु की शनिवार को लक्सर कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मी मधु को कैदी वाहन की तरफ ले जा रहे थे। लेकिन इसी बीच कोर्ट परिसर में ही मधु पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर और उन्हें धक्का देकर जंगल में भाग गया। अचानक इस तरह आरोपी के फरार होने से पुलिस कर्मी भी सकते में आ गए। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी। आरोपी फरारी के बाद गन्ने के खेतों में छिप गया। आरोपी के पुलिस कास्टडी से फरार हो जाने की सूचना से पुलिस विभाग में हलचल मच गई। सीओ लक्सर हेमेंद्र नेगी और एसएसआई अंकुर शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों की ओर से जंगल में कांबिंग की जा रही है। फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री जा रही गुजरात के यात्रियों की बस में लगी आग, हादसा टला
Next: बारिश से पौड़ी जिले के 46 मोटरमार्गों पर यातायात रहा ठप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.